asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

थ्रीडी भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया अध्यक्षा निशा भावर के कार्यकाल का गौरवपूर्ण वर्ष

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 22 सितंबर। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा निशा भावर के अध्यक्ष पद पर सफलतापूर्वक एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा की बहनों एवं पदाधिकारियों द्वारा उनका हार्दिक स्वागत, अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। निशा भावर के नेतृत्व में पिछले एक वर्ष के दौरान प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा समाज के बीच जनसेवा एवं जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए गए हैं। इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि निशा भावर के नेतृत्व में महिला मोर्चा की बहनों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। संगठन के प्रति समर्पण और सेवा भावना के साथ महिला मोर्चा निरंतर आगे बढ़ रहा है। एक वर्ष का यह सफल कार्यकाल प्रदेश महिला मोर्चा की सभी बहनों के लिए खुशी और गर्व का अवसर है। इस अवसर पर सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज में नारी शक्ति की सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका को सशक्त करने का संकल्प लिया। प्रदेश महिला मोर्चा की सभी बहनों एवं पदाधिकारियों ने निशा भावर को अध्यक्ष पद पर एक वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया।

Related posts

दिलीपनगर डेवलपमेंट एसोसिएशन की आयोजित हुई 25वीं वार्षिक सामान्य सभा

Asli Azadi

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर सौरभ मिश्रा मोटी दमण और कलेक्टर प्रियांक किशोर सिलवासा में करेंगे ध्वजवंदन

Asli Azadi

दीव के साउदवाडी में श्री समस्त वाडी विस्तार कोली समाज का 26वां समूह विवाह हुआ संपन्न: 18 जोडों ने लिये फेरे

Asli Azadi

Leave a Comment