asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

संघ प्रदेश लक्षद्वीप के विकास अभियान को आगे बढाने के लिए प्रशासक प्रफुल पटेल पहुंचे लक्षद्वीप

– प्रशासक प्रफुल पटेल ने लक्षद्वीप के कवरत्ती पहुंचकर चल रहे विकास कायार्ें का लिया जायजा: अधिकारियों से विकास प्रोजेक्टों की रिपोर्ट ली – दिसंबर 2020 में पीएम मोदी ने संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल को संघ प्रदेश लक्षद्वीप के प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था – पिछले 4 सालों में प्रशासक प्रफुल पटेल ने लगातार लक्षद्वीप के ग्राउंड जीरो पर काम करके दशकों से उपेक्षित इस प्रदेश में नागरिकों को ज्यादा से ज्यादा प्राथमिक सुविधाएं देने का किया है प्रयास : लक्षद्वीप को पर्यटन का नया डेस्टिनेशन बनाने का भी काम भी तेजी से चल रहा है
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, लक्षद्वीप 19 नवंबर। संघ प्रदेश लक्षद्वीप में विकास अभियान को और तेजी दिलाने के लिए प्रशासक प्रफुल पटेल फिर एक बार लक्षद्वीप के दौरे पर है। आज उन्होंने लक्षद्वीप की राजधानी कवरत्ती पहुंचकर अधिकारियों से विकास प्रोजेक्टों की रिपोर्ट ली। साथ ही साथ विकास प्रोजेक्टों का निरीक्षण भी शुरु किया। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल को दिसंबर 2020 में लक्षद्वीप के प्रशासक का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा था। पिछले 4 सालों में प्रशासक प्रफुल पटेल ने लक्षद्वीप के ग्राउंड जीरो पर लगातार मेहनतकर दशकों से उपेक्षित लक्षद्वीप के नागरिकों को टापूओं पर ही ज्यादा से ज्यादा प्राथमिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया है। इतना ही नहीं लक्षद्वीप को पर्यटन का डेस्टिनेशन बनाने का अभियान भी तेजी से चल रहा है। इस वर्ष के जनवरी में पीएम मोदी के लक्षद्वीप के दौरे के बाद तो लक्षद्वीप सिर्फ भारत ही नहीं पूरी दुनिया में मशहूर हो गया है।

Related posts

लोकसभा में दमण-दीव का तीन बार प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व सांसद लालू पटेल का जन्मदिन आज

Asli Azadi

शहीद भगत सिंह के जन्मोत्सव पर सांसद उमेश पटेल ने दीव की जनता को सांसद निधि से समर्पित की 2 परिवहन बसें

Asli Azadi

मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान रहा हूं: पीएम मोदी

Asli Azadi

Leave a Comment