asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

लक्षद्वीप के प्रशासक के रुप में प्रफुल पटेल के तीन साल : जनता के साथ संवाद

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, लक्षद्वीप 14 दिसंबर। केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सीधे मार्गदर्शन में प्रशासक प्रफुल पटेल के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के सूत्र पर अग्रसर है। आज प्रशासक प्रफुल पटेल ने लक्षद्वीप वासियों के साथ खुली बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा-विचारणा की। इस दौरान प्रशासक और जनता के बीच विभिन्न मुद्दों पर संवाद हुआ। प्रशासक प्रफुल पटेल ने जनता से सुझाव भी मांगे। नागरिकों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये। इसी क्रम में प्रशासक प्रफुल पटेल ने आज ही लक्षद्वीप को सुचारु रुप से चलाने के लिए दिन-रात काम कर रहे प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों विचारों एवं महत्वपूर्ण मुद्दों पर चचा-विचारणा भी की। ज्ञात हो कि 4 दिसंबर 2020 को पीएम मोदी ने केंद्रशासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल को केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था। प्रशासक प्रफुल पटेल ने 9 दिसंबर 2020 को केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप का पदभार संभालने के साथ लक्षद्वीप के विभिन्न द्वीपों के ग्राउंड जीरो पर उतर कर लक्षद्वीप वासियों को उनके ही प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा सहित की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्प लिया था। इसी महीने लक्षद्वीप के प्रशासक के रुप में प्रफुल पटेल का तीन साल का कार्यकाल पूरा हुआ है। पिछले तीन सालों में प्रशासक प्रफुल पटेल ने लक्षद्वीप में अधिकारियों की टीम के साथ ग्राउंड जीरो पर जो मेहनत की है उसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे है। केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप बहुत जल्द देश-विदेश में अपनी पहचान बनाने के लिए सज्ज हो रहा है।

Related posts

निफ्ट कैंपस में प्रवेश के लिए सिलवासा में भी निफ्ट परीक्षा केंद्र

Vijay Bhatt

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश सोशल मीडिया की बैठक का किया आयोजन

Vijay Bhatt

प्रशासक प्रफुल पटेल की अध्यक्षता में निवेश संवर्धन परिषद ने 59 उद्योगों को सब्सिडी सहायता की दी सैद्धांतिक मंजूरी

Vijay Bhatt

Leave a Comment