asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश सोशल मीडिया की बैठक का किया आयोजन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 04 अक्टूबर। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा सिंपल टंडेल (काटेला) के नेतृत्व में दमण स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रदेश सोशल मीडिया की बैठक आयोजित की गयी। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के लिए आयोजित इस बैठक में संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा महिला मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी ज्योति जोशी, प्रदेश भाजपा आईटी सेल के राम कृष्ण देसाई एवं धीरज सिंह ने महिलाओं को सोशल मीडिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही साथ नमो एप तथा सरल एप के बारे में भी महिलाओं को मार्गदर्शन दिया। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा सिंपल टंडेल ने महिलाओं को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने को कहा। उन्होंने बताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया प्लेट फार्म का उपयोग पिछली बार (2019 लोकसभा) चुनाव से भी ज्यादा होने वाला है। ऐसे में भाजपा की महिला शक्ति की जिम्मेदारी भी बढने वाली है। हम सभी महिलाओं को डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से मोदी सरकार और प्रशासन की कल्याणकारी योजनाओं को हर एक महिला तक पहुंचाना है।

Related posts

5 राज्यों के चुनाव परिणामों का असर संघ प्रदेश थ्रीडी की दोनों लोकसभा सीटों पर पडना तय

Vijay Bhatt

पंचायती राज लोकतांत्रिक व्यवस्था के स्तंभ है: पीएम मोदी

Vijay Bhatt

प्रशासक प्रफुल पटेल तथा शेरपा ने जी-20 संबंधी प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

Vijay Bhatt

Leave a Comment