asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

भारत देश को चांद तक पहुंचाने वाले इसरो के चेयरमैन डॉ. एस. सोमनाथ बने दीव के मेहमान

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 28 सितंबर। भारत को चांद तक पहुंचाने वाले इसरो के चेयरमैन डॉ. एस. सोमनाथ आज दीव के मेहमान बने थे। अपनी सोमनाथ मंदिर पूजा करने की प्रस्तावित यात्रा के लिए दीव पहुंचने पर संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव की जनता की ओर से दीव जिला कलेक्टर भानु प्रभा ने इसरो के चेयरमैन डॉ. एस. सोमनाथ का भव्य स्वागत किया। साथ ही साथ उन्होंने स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। इस अवसर पर एसपी पीयूष फुलजले, एडीएम विवेक कुमार, डिप्टी कलेक्टर शिवम मिश्रा सहित के अधिकारियों ने भी इसरो चेयरमैन का स्वागत किया। इसरो के चेयरमैन डॉ. एस. सोमनाथ ने सोमनाथ ज्योतिलिंग के दर्शन करने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में बताया कि चंद्रयान की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद पीएम मोदी ने मुझे जब फोन किया था तब उन्होंने खुशी में कहा था कि आपका नाम सोमनाथ मंदिर के साथ जुडा हुआ है। उन्होंने इसरो के अगले मिशन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ब्लॉक हॉल की जानकारी के लिए इसरो का अगला मिशन एक्स्पो साइट जल्द लॉन्च होगा। इंस्टेक्ट रेडियस प्रोजेक्ट लॉन्च के तहत क्लाइमेट सेटेलाइट भी दिसंबर में लॉन्च होगा। एसएसएलवी-3 भी लॉन्च किया जायेगा। इसके अलावा अमेरिका के साथ मिलकर नासा मिशन की तैयारी भी पूरी हो चुकी है। चंद्रयान-3 के सोफ्ट लैंडिंग के बाद फिर एक बार प्रज्ञान रोवर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रज्ञान रोवर फिर सक्रिय होगा इसके लिए हमारे प्रयास जारी है। फिर भी अगर प्रज्ञान रोवर सक्रिय नहीं होगा तो ज्यादा चिन्ता की बात नहीं है क्योंकि प्रज्ञान रोवर ने इसरो के लिए जरुरी सभी जानकारी जुटा ली है, जो काफी महत्वपूर्ण है।

Related posts

संघ प्रदेश थ्रीडी पुलिस विभाग और जीएनएलयू ने वकीलों के लिए नये आपराधिक कानूनों पर किया संवेदना कार्यक्रम

Vijay Bhatt

मोदी सरकार ने आज ही के दिन 5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर दो केंद्रशासित प्रदेश बनाकर रच दिया था इतिहास

Vijay Bhatt

मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना मतलब विकसित भारत की गारंटी: अमित शाह

Vijay Bhatt

Leave a Comment