asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद में जनप्रतिनिधियों को चुनाव जीतने का मिला मंत्र

– दमण में भाजपा के दो दिवसीय क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद का सफलतापूर्वक हुआ समापन – पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं ने 6 राज्यों के जिला पंचायत परिषद के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को अपने जिला का विकास कार्य करने के लिए दिया मार्गदर्शन – मोदी सरकार की योजनाओं, गरीब कल्याण एवं जन संपर्क के गुर के साथ विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव जीतने का संकल्प लेकर विभिन्न राज्यों से आये जिला पंचायत प्रमुखों और उपप्रमुखों ने ली विदाई – दमण में क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद सम्मेलन के आयोजन से भाजपा को रिचार्ज होने का मिला मौका: लोकसभा चुनाव में दोनों सीटों पर कैसे जीत हासिल करनी है उसकी रणनीति भी सीखने को मिली
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 20 अगस्त। दमण में भाजपा द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद में 6 राज्यों के जिला पंचायत परिषद के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं ने 6 राज्यों के जिला पंचायत परिषद के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को अपने जिला का विकास कार्य करने के लिए मार्गदर्शन दिया। क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद में जनप्रतिनिधियों को चुनाव जीतने का मंत्र मिला। वहीं मोदी सरकार की योजनाओं, गरीब कल्याण एवं जन संपर्क के गुर के साथ विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव जीतने का संकल्प लेकर विभिन्न राज्यों से आये जिला पंचायत प्रमुखों और उपप्रमुखों ने विदाई ली। दमण में क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद सम्मेलन के आयोजन से भाजपा को रिचार्ज होने का मौका मिला और लोकसभा चुनाव में दोनों सीटों पर कैसे जीत हासिल करनी है उसकी रणनीति भी सीखने को मिली। परिषद सत्र के पहले दिन पीएम मोदी ने वर्चुअली संबोधित किया। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने भी मार्गदर्शन दिया था। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे ने क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार द्वारा गरीब कल्याणकारी योजनाओं की संबंधित जानकारी दी और सभी जिला से ग्राम पंचायत तक कैसे पहुंचाया जाये उसकी जानकारी दी। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने विकास कायार्ें संबंधित मार्गदर्शन दिया। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर ज्ञानवर्धन किया और क्षेत्रीय पंचायती राज योजना संबंधित कार्य की विशेष जानकारी दी। केन्द्रीय पंचायती राज राज्यमंत्री कपील मोरेश्वर पाटिल ने क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद में प्रशिक्षित जिला पंचायत के जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया और जिला पंचायत एवं ग्राम पंचायत के विषय में संबंधित मार्गदर्शन दिया। 6 राज्यों से आये जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों ने दमण के विकास कार्य की यात्रा में मेरी माटी मेरा देश अभियान अंतर्गत अमृत वाटिका में 75 वृक्षारोपण कार्यक्रम यात्रा संपन्न कराया। पंचायती राज सम्मेलन के दौरान विभिन्न राज्यों से आये जिला पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने अपने जिले में किये गये सराहनीय कार्य को प्रस्तुत किया और इससे बेहतर हो सके इसके लिए उन्हें प्रोत्साहित भी किया गया। इसके साथ ही पीएम मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा किये गये कायार्ें और राज्यों में जिला पंचायत अध्यक्षों द्वारा किये गये बेहतर कायार्ें को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित भी किया गया था। समापन सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष ने क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे और संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपेश टंडेल मंच पर मौजूद रहे। इसके पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपेश टंडेल, दमण-दीव सांसद लालू पटेल, दमण-दीव के प्रथम सांसद गोपाल टंडेल (दादा), प्रदेश भाजपा सचिव जिज्ञेश पटेल, संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा सिंपल टंडेल, दमण जिला भाजपा अध्यक्ष अस्पी दमणिया, दानह जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्षा निशा भावर, संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हरीश पटेल ने भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष स्वागत किया था।

Related posts

दमण-दीव और दादरा नगर हवेली की 2 लोकसभा सीटों पर आज होगा मतदान, हर स्तर पर प्रशासन तैयार

Vijay Bhatt

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश सोशल मीडिया की बैठक का किया आयोजन

Vijay Bhatt

भाजपा ने संघ प्रदेश थ्रीडी के ओबीसी नेता विशाल टंडेल को गुजरात राज्य भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रभारी बनाया

Vijay Bhatt

Leave a Comment