asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर गुजरात के पूर्व मंत्री जीतू वाघाणी ने मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 29 मई। पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र की भाजपा सरकार के सेवा, समर्पण एवं सुशासन के सफलतम् 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा देश भर में 30 मई से 30 जून तक विभिन्न कार्यक्रम एवं अभियान चलायेंगे जायेंगे। इसी क्रम में दमण-दीव लोकसभा सीट के लिए नियुक्त किये गये कार्यक्रम प्रभारी जीतू वाघाणी ने आज दमण पहुंचकर प्रदेश में महीने भर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रदेश भाजपा द्वारा होटल रिवांटा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कार्यक्रम प्रभारी एवं भावनगर के विधायक जीतू वाघाणी ने केन्द्र की मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों को गिनायी। इस दौरान गुजरात के पूर्व शिक्षा मंत्री जीतू वाघाणी ने कहा कि गरीब कल्याण और गरीब सशक्तिकरण के लिए यह सरकार काम कर रही है। वंचितों को उनका अधिकार देने के लिए प्रधानमंत्री ने जंग छेड़ी है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ संपूर्ण देश के विकास के लिए यह सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश बदलने के लिए जनता ने पीएम मोदी को चुना है। पीएम मोदी देश की जनता के हित में दूरगामी परिणामों को देखते हुए कठोर निर्णय लेने में सक्षम हैं। इस सरकार ने किसी भी वर्ग को पीछे नहीं रखा है। जातिवाद से ऊपर उठकर सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार काम कर रही है। ये सरकार सभी की सरकार, सभी को न्याय, गरीब कल्याण नीति पर प्राथमिकता देनी वाली है। क्यांकि समनता के बिना कोई देश प्रगति नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने प्रगति की है। 9 वर्ष के शासनकाल में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने विश्व में अपनी पहचान बनायी है। उन्होंने कहा कि 75 वर्ष में कांग्रेस ने देश को लूटा है। 9 वर्ष के भाजपा के कार्यकाल की तुलना कांग्रेस के कार्यकाल से करे तो यह स्पष्ट हो जायेगा। भाजपा ने देश को भ्रष्टाचार रहित शासन दिया है। उन्होंने कहा कि बीते नौ सालों में देश के आर्थिक, सांस्कृतिक, नैतिक एवं सामाजिक विकास एवं उत्थान और देश की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। सरकार के इन फैसलों एवं योजनाओं का असर धरातल पर दिखा है। कृषि, किसान, महिला, युवा, बुजुर्ग, कारोबार एवं विज्ञान को आगे बढ़ाने के लिए जमीनी स्तर पर सुधार हुए हैं। मोदी सरकार के बीते नौ सालों के सबसे बड़े फैसलों में से एक अनुच्छेद 370 की समाप्ति है। पांच अगस्त 2019 को मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए को खत्म करते हुए इस राज्य को केंद्रशासित प्रदेश बनाने की घोषणा की। मोदी सरकार के ये फैसले हिंदू आस्था और भारत की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को सहेजने की दिशा में अहम साबित हुए। साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने अपने ऐतिहासिक फैसले में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराने का आदेश दिया। अगस्त 2020 में पीएम मोदी ने राम मंदिर के लिए भूमिपूजन किया। साल 2020 में कोरोना संकट के दस्तक देने पर प्रधानमंत्री ने बड़ा फैसला लिया। देश में कोरोना की तीन लहर आई। प्रधानमंत्री ने पहली लहर से लोगों को बचाने के लिए फैसले लिए तो दूसरी लहर में अर्थव्यवस्था को बचाया। देश में समय रहते लॉकडाउन लगाने का उनका फैसला सही साबित हुआ। पीएम की सक्रियता एवं दूरदृष्टि के चलते कोरोना के वैरिएंट्स से लड़ने के लिए देश में कई टीके तैयार हुए। इन टीकों ने लाखों-करोड़ों भारतीयों की जान बचाई। यही नहीं कोरोना के टीके सैकड़ों देशों को भेजे गए। देश में वित्तीय समायोजन के लिए मोदी सरकार ने बीते नौ साल में कई बड़े कदम उठाए। जन धन योजना के तहत देश में करोड़ों लोगों के बैंक खाते खुले। इन खातों को उनके आधार से जोड़ा गया। इसके जरिए करोड़ों लोग औपचारिक रूप से वित्तीय व्यवस्था का अंग बने। जन धन योजना के तहत करीब 50 करोड़ लोगों के बैंक अकाउंट खोले गए। 8 नवंबर 2016 को मोदी सरकार ने नोटबंदी का साहसिक एवं कठिन फैसला किया। सरकार का यह फैसला कालेधन, भ्रष्टाचार एवं आतंकवाद पर वार करने के लिए था। इसमें सरकार को अपेक्षित सफलता भी मिली। 18 सितंबर 2016 को उरी में आर्मी कैंप पर आतंकवादियों ने हमला किया था। इस हमले में सेना के 19 जवान शहीद हो गए। सेना के जवानों पर यह हमला उस समय हुआ जब वे सो रहे थे। इस हमले का जवाब भारत ने 10 दिनों के अंदर दे दिया। 29 सितंबर की आधी रात के समय भारतीय सेना की टीम एलओसी पार करके पीओके में गई और आतंकियों के ठिकानों पर हमला बोल दिया था। सेना की इस कार्रवाई में 35 से 70 आतंकवादी मारे गए। हालांकि, पाकिस्तान इस तरह की कार्रवाई से इंकार करता है। बीते नौ सालों में गरीब परिवारों में करीब 17 करोड़ एलपीजी कनेक्शन दिए गए। एलपीजी का कनेक्शन अप्रैल 2014 में 14.52 करोड़ था जो कि मार्च 2023 में बढ़कर 31.36 करोड़ हो गया। मोदी सरकार ने सड़कों का नेटवर्क बिछाना शुरू किया। इसका असर यह हुआ कि भारत में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क (63.73 लाख किलोमीटर) बन गया है। देश में नए राजमार्गों एवं एक्सप्रेस-वे के निर्माण ने सड़क विकास की नई गाथा लिखी है। साल 2014 में प्रतिदिन जहां 12 किलोमीटर सड़क बनती थी वहीं अब प्रतिदिन 37 किलोमीटर सड़क का निर्माण हो रहा है। हर घर को स्वच्छ जल पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर इस योजना की शुरुआत हुई। प्रत्येक घर तक सप्लाई वाटर पहुंचाने के लिए सरकार ने कमर कसी। सरकार की यह योजना रंग लाई। बीते नौ सालों में टैप वाटर के कनेक्शन में कई गुना उछाल आया। अभी तक कुल 3.27 करोड़ ग्रामीण परिवारों को वाटर कनेक्शन प्रदान किया गया है। इस दौरान संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष दीपेश टंडेल ने पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से केन्द्र की मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को उपस्थित सभी को दर्शाया गया। दमण-दीव सांसद लालू पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपेश टंडेल, उपाध्यक्ष महेश आगरिया एवं मीडिया प्रभारी मजीद लाधाणी एवं सोशल मीडिया प्रभारी आशीष पटेल, डीएमसी प्रेसिडेंट अस्पी दमणिया उपस्थित रहे।

Related posts

असम राज्य भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रभारी विशाल टंडेल ने जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Vijay Bhatt

मोदी सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से 370 हटाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने रखा बरकरार, कहा: जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है

Vijay Bhatt

देश की जनता पीएम मोदी के साथ : मालदीव ने कुछ ही घंटों में घूटने टेके, तीन मंत्रियों को पद से हटाया

Vijay Bhatt

Leave a Comment