asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दीव के पुराने पुल पर कार का टायर फटने से हुआ हादसा: अहमदाबाद के पांच युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 22 नवंबर। दीव के पुराने पुल पर एक चार पहिया वाहन का टायर फटने से हादसा हो गया। कार में सवार अहमदाबाद के पांच युवक घायल हो गये, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद से दीव घूमने आए चालक अजय गोहिल, अपने साथियों कौशिक, निकुंज, पार्थ और भार्गव के साथ दीव से घोघला की ओर जा रहे थे। घोघला पुल से नीचे उतरते समय अचानक गाड़ी का एक टायर फट गया, जिससे चालक का स्टीयरिंग पर से नियंत्रण हट गया। टायर फटने के बाद कार जोर से पुल की रेलिंग से टकराई और फिर घूमकर पुल के बीचों-बीच आ गई। गाड़ी का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार पांचों युवक घायल हो गए और वे बुरी तरह घबरा गए थे। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और पांचों युवकों को इलाज के लिए दीव के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इस बीच दीव पुलिस को भी हादसे की जानकारी दी गई। पीआई गावित और पीएसआई भाविनी हलपति के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।

Related posts

प्रशासक के सलाहकार अंकुर गर्ग ने दमण में 3 दिवसीय न्याय संहिता एग्जिबिशन कार्यक्रम का किया उद्घाटन

Asli Azadi

दीव जिला माछीमार एसोसिएशन के नये पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से हुई नियुक्ति:रामजी बामणिया बने नए प्रमुख

Asli Azadi

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत डीएमसी की टीम ने सत्येश्वर महादेव मंदिर में की पूजा

Asli Azadi

Leave a Comment