asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण जिला पंचायत शिक्षा समिति अध्यक्ष मुकेश गोसावी ने भामटी में आधुनिक फिटनेस क्लब का किया उद्घाटन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 22 नवंबर। दमणवाडा पंचायत क्षेत्र में भामटी प्रगति मंडल की ओर से शनिवार को आधुनिक भामटी फिटनेस क्लब की शुरुआत की गई। इस अवसर पर दमण जिला पंचायत की शिक्षा समिति के अध्यक्ष मुकेश गोसावी ने दमणवाड़ा ग्राम पंचायत के उपसरपंच मिलन रायचंद, विद्युत विभाग के सेवानिवृत्त सहायक अभियंता एवं मंडल के पूर्व अध्यक्ष अनिल दमणिया तथा भामटी प्रगति मंडल के अध्यक्ष किशोर दमणिया की उपस्थिति में क्लब का विधिवत उद्घाटन किया। भामटी प्रगति मंडल ने सदस्यों के लिए उपहार कूपन योजना के माध्यम से धनराशि जुटाकर आधुनिक जिम की व्यवस्था की है। इसका लाभ मंडल के सदस्य उठा सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य युवाओं, विशेषकर नई पीढ़ी को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखकर व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। फिटनेस क्लब शुरू होने से गांव के युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक महिला एवं पुरुष सभी को अपनी सेहत का ध्यान रखने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर भामटी प्रगति मंडल की महिला शाखा की सदस्य भी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहीं और उन्होंने इस पहल का समर्थन किया।

Related posts

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम का दमणवाडा में हुआ लाइव प्रसारण

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा ने संविधान हत्या दिवस के अवसर पर दमण में किया कार्यक्रम

Asli Azadi

दमण के आर्यन चावला ने जीता रुबारू मिस्टर इंडिया 2026 का खिताब: अंतर्राष्ट्रीय मंच पर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Asli Azadi

Leave a Comment