asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

सांसद उमेश पटेल ने दमण-दीव के जनहित के मुद्दों को उठाया

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 12 अक्टूबर। दमण-दीव के सांसद उमेश पटेल ने आज नई दिल्ली में आयोजित रसायन एवं उर्वरक संबंधी नवगठित संसदीय स्थायी समिति की प्रथम बैठक में भाग लेकर अपने संसदीय क्षेत्र एवं देश की आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से उठाया। सांसद उमेश पटेल ने कहा कि दमण एवं आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, नागरिकों के स्वास्थ्य और श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। सांसद उमेश पटेल ने समिति के समक्ष दमण एवं आसपास के गुजरात के वापी, भिलाड, सरीगाम, उमरगाम, सिलवासा औद्योगिक क्षेत्रों में रासायनिक प्रदूषण, खतरनाक अपशिष्ट प्रबंधन और उद्योगों की जवाबदेही की राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक समीक्षा करने, औद्योगिक अपशिष्ट से नदियों, समुद्र एवं भूजल और अन्य जलस्रोतों पर पड़ने वाले प्रभाव का वैज्ञानिक अध्ययन कर प्रभावी रोकथाम की नीति बनाने, रासायनिक उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, सुरक्षा उपकरणों और औद्योगिक जोखिमों से बचाव की व्यवस्था मजबूत करने, एक ही साल्ट एवं समान फॉर्मूलेशन की दवाओं के मूल्य में भारी अंतर, अत्यधिक एमआरपी और व्यापारिक मार्जिन की जांच कर मरीजों को आर्थिक शोषण से राहत दिलाई जाने, अस्पतालों में दवाईयों और मेडिकल उपकरणों की कीमतों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा एनपीपीए की प्रभावशीलता की समीक्षा की करने, दमण-दीव सहित देश के सभी क्षेत्रों में जन औषधि केंद्रों का विस्तार और आवश्यक जेनेरिक दवाओं की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने, समिति द्वारा गुजरात के वापी, भिलाड, सरीगाम, उमरगाम -दमण-दानह औद्योगिक क्षेत्रों का अध्ययन दौरा आयोजित कर पर्यावरणीय सुरक्षा, अपशिष्ट प्रबंधन और श्रमिकों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने तथा औद्योगिक विकास के साथ पर्यावरण सुरक्षा, खतरनाक रसायनों के सुरक्षित उपयोग और जनस्वास्थ्य संरक्षण के लिए मौजूदा नीतियों की प्रभावशीलता की समीक्षा करने की मांग रखी। सांसद उमेश पटेल ने इन विषयों को समिति की वर्ष 2026-27 की अध्ययन कार्ययोजना में प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि दमण-दीव से जुड़े महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को समिति की कार्यवाही में स्थान मिला है। उन्होंने कहा कि हम औद्योगिक विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन ऐसा विकास स्वीकार नहीं किया जा सकता जो हमारी नदियों एवं समुद्र को प्रदूषित करे, श्रमिकों के स्वास्थ्य को खतरे में डाले और आम नागरिकों के जीवन को प्रभावित करे। इसी प्रकार दवाइयों के नाम पर मरीजों की मजबूरी का आर्थिक लाभ उठाना भी गंभीर चिंता का विषय है। सांसद उमेश पटेल ने आगे कहा कि दमण एवं दीव की जनता का स्वास्थ्य, स्वच्छ पर्यावरण, सुरक्षित जलस्रोत, श्रमिकों के अधिकार और हर परिवार को सस्ता एवं गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। दमण-दीव की जनता की आवाज को संसद के हर उचित मंच पर पूरी मजबूती से उठाना और समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए प्रयास करना मेरी प्रतिबद्धता है।

Related posts

दमण-दीव के विकास के लिए ऐतिहासिक निर्णय : सीजेडएमपी

Asli Azadi

भारतीय तटरक्षक वायु स्टेशन दमण ने उत्साह और सेवा भावना के साथ मनाई अपनी 38वीं इकाई की वर्षगांठ

Asli Azadi

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 अंतर्गत भाजपा का जिला स्तरीय संयुक्त प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

Asli Azadi

Leave a Comment