asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण और वलसाड जिले में बढते औद्योगिक प्रदूषण पर सांसद उमेश पटेल ने जताई चिंता: केन्द्रीय पर्यावरण राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह को सौंपा ज्ञापन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली 13 फरवरी। दमण-दीव सांसद उमेश पटेल ने आज नई दिल्ली में वापी-वलसाड एवं दमण क्षेत्र में लगातार बढते औद्योगिक प्रदूषण और उससे उत्पन्न गंभीर जन स्वास्थ्य संकट को लेकर केन्द्रीय पर्यावरण राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह को ज्ञापन सौंपा। सांसद उमेश पटेल ने केन्द्रीय पर्यावरण राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन को सौंपे अपने ज्ञापन में औद्योगिक प्रदूषण से नागरिकों के स्वास्थ्य पर हो रहे असर सहित के मुद्दों पर अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में पर्यावरण कानूनों एवं माननीय न्यायालयों के आदेशों के उल्लंघन से आम नागरिकों के जीवन पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। सांसद ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेने और उचित कदम उठाने की मांग की। दमण-दीव सांसद उमेश पटेल द्वारा सौंपे गये ज्ञापन को केन्द्रीय पर्यावरण राज्यमंत्री ने गंभीरता से स्वीकार करते हुए ठोस एवं समयबद्ध कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सांसद ने बताया कि उनके इस विषय को केन्द्रीय राज्यमंत्री ने गंभीरता से संज्ञान में लिया है। संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत स्वच्छ पर्यावरण हर नागरिक का अधिकार है और इस अधिकार की रक्षा के लिए मेरी लड़ाई जारी रहेगी।

Related posts

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा ने संविधान हत्या दिवस के अवसर पर दमण में किया कार्यक्रम

Asli Azadi

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का सफलतम एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया को डीडीए की टीम ने दी बधाई

Asli Azadi

खानवेल रिजॉर्ट के संचालक निर्मल जैन ने 1 लाख पौधे लगाकर पूरा किया अपना संकल्प

Asli Azadi

Leave a Comment