asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

वरकुंड ग्राम पंचायत में किसान शिविर का हुआ आयोजन:कृषि विभाग के अधिकारियों ने दिया मार्गदर्शन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 30 अगस्त। वरकुंड ग्राम पंचायत में किसान शिविर का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर कृषि विभाग से उपस्थित प्रवीण बगडा और जिला पंचायत कृषि विभाग के अधिकारी अर्जुन पटेल ने किसानों को खेतीवाड़ी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उपस्थित किसानों को बीज के चयन, बुआई, खाद, कीटनाशक दवाओं के छिटकाव जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में बताया। इस अवसर पर वरकुंड ग्राम पंचायत सरपंच डॉ. विजय पटेल, जिला पंचायत सदस्य सुनीता हलपति, पंचायत सदस्यों सहित बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति रही।

Related posts

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा ने स्वदेशी चीजें अपनाने पर दिया जोर: दमण भाजपा कार्यालय पर की प्रेस ब्रिफिंग

Asli Azadi

सांसद उमेश पटेल ने लोकसभा में बाढ पीडितों के स्थाई समाधान और महिला पंचायत प्रतिनिधियों को 5 वर्ष का पूर्ण कार्यकाल देने की उठाई मांग

Asli Azadi

सिलवासा के सामरवरणी विस्तार से गुम हुई 22 वर्षीय युवती

Asli Azadi

Leave a Comment