asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत दमण में 2 स्थानों पर हुआ रक्तदान शिविर

– दोनों शिविरों में बडी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर किया रक्तदान: अंगदान के लिए भी अनेक नागरिकों ने भरे सहमति फार्म – जिला प्रशासन के अधिकारियों और चुने हुए जनप्रतिनिधियों तथा भाजपा पदाधिकारियों ने रक्तदान शिविरों में पहुंचकर रक्तदाताओं और अंगदान की सहमति देने वालों का बढाया हौसला
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 01 अक्टूबर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा एवं सामाजिक सहभागिता के संदेश और प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन दमण द्वारा सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जिले में दो स्थानों पर रक्तदान शिविर और अंगदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम भीमपोर के सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और महाराणा प्रताप उच्च प्राथमिक विद्यालय आंबावाडी में आयोजित किया गया था। महाराणा प्रताप उच्च प्राथमिक विद्यालय आंबावाडी में आयोजित रक्तदान शिविर में 73 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ और 54 नागरिकों ने अंगदान के लिए सहमति प्रदान की। सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीमपोर में आयोजित रक्तदान शिविर में 84 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ और 46 नागरिकों ने अंगदान के लिए सहमति दी। दोनों शिविरों में कुल 157 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया तथा 100 नागरिकों ने अंगदान के लिए सहमति प्रदान की। नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, औद्योगिक इकाइयों के कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सरकारी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और रक्तदान करके एवं अंगदान का संकल्प लेकर मानव सेवा का उत्तम कार्य किया। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने सभी रक्तदाताओं एवं अंगदान के लिए सहमति प्रदान करने वाले नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियानों में सक्रिय सहभागिता की अपील की। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित रक्तदान शिविरों में संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया, प्रदेश भाजपा महामंत्री जिग्नेश पटेल, दमण जिला भाजपा अध्यक्ष भरत पटेल, दमण जिला पंचायत अध्यक्ष धरम पटेल, डीएमसी प्रेसिडेंट दीपिका टंडेल, वाइस प्रेसिडेंट मुकेश पटेल, काउंसिलरों में अस्पी दमणिया, पीयूष पटेल, तमन्ना मिठाणी, फिरदोस बानो, रश्मी हलपति, नीला राणा, प्रवीणा राणा, सरपंच भाविक हलपति सहित अन्य महानुभावों ने उपस्थित रहकर रक्तदाताओं एवं अंगदान के लिए सहमति देने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।

Related posts

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे में दीव मूल के पोर्तुगीज, ब्रिटिश सहित 14 नागरिकों की मौत से पूरे प्रदेश में मातम छाया

Asli Azadi

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दमण प्रशासन ने नियंत्रित पदार्थों और साइकोट्रोपिक पदार्थों पर जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्रसिंह चुडासमा ने दीव में की समीक्षा बैठक

Asli Azadi

Leave a Comment