asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरेंदेश

दादरा नगर हवेली में नो-पार्किंग जोन का दिखने लगा असर: ट्रांसपोर्ट नगर में वाहनों की पार्किंग शुरू

– जिला समाहर्ता द्वारा नो-पार्किंग जोन को लेकर जारी आदेश का सख्ती से अनुपालना कराने के लिए आरटीओ सख्त, दिखी एक्शन मोड में

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 19 अगस्त। दादरा नगर हवेली में जिला प्रशासन की सख्ती के बाद ट्रक -टेंपो सहित के कॉमर्शियल वाहनों ने अब पार्किंग के लिए ट्रांसपोर्ट नगर का रुख किया है। दादरा नगर हवेली के जिला कलेक्टर ने पूरे जिले की मुख्य सडकों पर ट्रकों-टेंपो सहित के भारी वाहनों की मनमाने ढंग की पार्किंग को रोकने की हरकतों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए दो दिन पहले आदेश जारी कर दादरा नगर हवेली के प्रमुख मार्गों- रिंग रोड, सामरवरणी रोड, शहीद चौक और नरोली प्रवेश रोड पर ट्रक -टेंपो सहित के कॉमर्शियल वाहनों की पार्किंग पर रोक लगाते हुए उन वाहनों को सिर्फ और सिर्फ उनके लिए बनाये गये ट्रांसपोर्ट नगर में पार्क करने की कडी हिदायद दी थी। जिला कलेक्टर ने आरटीओ विभाग को इस आदेश का पालन करने का सख्त निर्देश भी दे दिया था। दादरा नगर हवेली जिले में जिला कलेक्टर के आदेश का असर अब दिखने लगा है। दादरा नगर हवेली के सिलवासा शहर सहित आस-पास के क्षेत्रों की मुख्य सडकों से अवैध पार्किंग हटने लगा है। ट्रक-टेंपो सहित भारी मालवाहक वाहन चालक अब अपने-अपने वाहनों को ट्रांसपोर्ट नगर में ही पार्क दिख रहे हैं। अवैध रूप से पार्किंग के खिलाफ आरटीओ द्वारा सख्त कार्रवाई भी जा रही है। वहीं भारी वाहन चालकों को हिदायद दी गई है कि वे अपने वाहन ट्रांसपोर्ट नगर या खुद की पार्किंग में ही पार्क करें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

यूएसए के बर्मिंघम-अलबामा में अंतर्राष्ट्रीय पुलिस एंड फायर गेम्स का 27 जून से होगा आयोजन

Asli Azadi

दमण के श्रीनाथजी कॉलेज में कानूनी साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन आज

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल को डीआईए के पूर्व प्रेसिडेंट पवन अग्रवाल ने एमएसएमई कॉन्क्लेव अवॉर्ड किया समर्पित

Asli Azadi

Leave a Comment