asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

क्राइम ब्रांच एवं एसीबी एसपी तनु शर्मा ने अवध रेसिडेंसी के गणेश महोत्सव में पहुंचकर गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 15 सितंबर। वापी के चला स्थित अवध रेसिडेंसी में आस्था एवं श्रद्धापूर्वक गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी के दिन विधि-विधान के साथ विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। दमण में हुए विकास प्रोजेक्टों की थीम पर गणेश पंडाल को सजाया गया है। दमण के प्रमुख पर्यटन स्थलों को भी झांकी माध्यम से दर्शाया गया है। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव की क्राइम ब्रांच एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) एसपी तनु शर्मा ने गणेश महोत्सव में पहुंचकर गणपति बप्पा का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने विघ्नहर्ता भगवान गणेश की आरती उतारकर देश एवं प्रदेश की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस मौके पर गणेश महोत्सव आयोजकों की ओर से एसपी तनु शर्मा का स्वागत भी किया गया।

Related posts

दीव पुलिस के एएसआई भरत देवजी बामणिया को दी गई सेवानिवृत्ति विदाई

Asli Azadi

ईसीआई ने प्रथम अखिल भारतीय मीडिया कांफ्रेंस का किया आयोजन: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर दिया जोर

Asli Azadi

विमान हादसे में एक मात्र जीवित बचे विश्वास रमेश अस्पताल से डिस्चार्ज, भाई की अंत्येष्टि में शामिल हुए

Asli Azadi

Leave a Comment