asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरेंदेश

दमण सिविल कोर्ट ऑफिस के जूनियर क्लर्क शशिकांत माह्यावंशी हुए सेवानिवृत्त: न्यायाधीशों एवं कोर्ट स्टाफ ने दी शुभेच्छा विदाई

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 31 अगस्त। दमण सिविल कोर्ट ऑफिस के जूनियर क्लर्क शशिकांत माह्यावंशी 30 वर्ष की सेवा देकर आज अपनी सेवा से सेवानिवृत्त हो गये। जूनियर क्लर्क को सेवानिवृत्ति विदाई देने के लिए दमण कोर्ट हॉल में विदाई समारोह आयोजित किया गया था। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेश एस. तिवारी, सीनियर डिविजन सिविल जज श्रीमती प्रणिता पी. भारसकडे-वाघ और सीजेजेडी और जेएमएफसी श्री ओमकार जे. कुलकर्णी ने विदाईमान जूनियर क्लर्क शशिकांत माह्यावंशी को शॉल ओढाकर सम्मानित करते हुए विदाई दी। इस अवसर पर कोर्ट स्टाफ ने भी शशिकांत माह्यावंशी को शुभेच्छा विदाई दी। इस मौके पर सेवानिवृत्त जूनियर क्लर्क शशिकांत माह्यावंशी द्वारा दमण कोर्ट ऑफिस में क्लर्क के रूप में उनके समर्पित कार्यकाल, निष्ठा एवं अमूल्य योगदान को याद किया गया। उपस्थित सभी ने शशिकांत माह्यावंशी के स्वस्थ एवं सुखमय जीवन व्यतीत करने की कामना की। इस दौरान शाशिकांत माह्यावंशी के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

Related posts

वलसाड में मेघ तांडव:मूसलाधार बारिश से जलभराव, सीजन का आधा कोटा पूर्ण

Asli Azadi

ओडिसा से सिलवासा ले जाई जा रही गांजे की खेप को वलसाड एसओजी ने पकड़ा

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल से सिलवासा शहर जिला भाजपा की टीम ने की शुभेच्छा मुलाकात

Asli Azadi

Leave a Comment