asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

भीमपोर सरपंच उदय पटेल के आग्रह पर 10 साल की सुशासन और स्वच्छता के तहत सिल्वर इंड्ट्रिरयल एस्टेट में चलाया स्वच्छता अभियान

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 24 अगस्त। प्रशासक प्रफुल पटेल के 10 सालों के स्वच्छता एवं विकासोन्मुखी कार्यकाल के दौरान दमण में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं सार्वजनिक सुविधाओं के क्षेत्र में किए गए प्रयासों को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ भीमपोर ग्रुप ग्राम पंचायत द्वारा क्लीन सिल्वर इंड्ट्रिरयल एस्टेट, क्लीन भीमपोर, क्लीन दमण अभियान के तहत सिल्वर इंड्ट्रिरयल एस्टेट भीमपोर में विशाल स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। भीमपोर ग्रुप ग्राम पंचायत के सरपंच उदय पटेल के आग्रह पर आयोजित इस अभियान में सिल्वर इंड्ट्रिरयल एस्टेट भीमपोर के 150 से अधिक सफाई कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अलावा सिल्वर इंड्ट्रिरयल एस्टेट में स्थित विभिन्न उद्योगों के मालिक, प्रबंधन एवं अधिकृत प्रतिनिधि भी अभियान में शामिल हुए और स्वच्छता कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। भीमपोर ग्रुप ग्राम पंचायत के सभी सदस्य भी उपस्थित रहे और अभियान में सहभागी बने। सरपंच उदय पटेल ने कहा कि स्वच्छता केवल पंचायत की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि उद्योगों, कामगारों और पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी के सहयोग से ही स्वच्छ एवं सुंदर भीमपोर और दमण का नर्मिाण संभव है। इस स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाली सिल्वर इंड्ट्रिरयल एस्टेट की सभी इंडस्ट्रीज के मालिकों, मैनेजमेंट, अधिकृत प्रतिनिधियों एवं 150 से अधिक सफाई कर्मचारियों का भीमपोर ग्रुप ग्राम पंचायत की ओर से हृदयपूर्वक आभार व्यक्त किया गया। इस अभियान के माध्यम से 10 वर्ष सुशासन और स्वच्छता के संदेश के साथ स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता एवं जनभागीदारी बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास किया गया।

Related posts

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्या सैयद शहजादी ने प्रशासक प्रफुल पटेल से की शुभेच्छा मुलाकात

Asli Azadi

खराब मौसम के चलते दमण एयरपोर्ट पर हवाई सेवा प्रभावित

Asli Azadi

दमण प्रशासन ने थार/फॉर्च्यूनर मालिकों को भाईगिरी/दादागिरी दिखाने नहीं बल्कि जिम्मेदारी निभाने की दिलाई शपथ

Asli Azadi

Leave a Comment