– सरपंच से सांसद तक का सफर लालू पटेल ने जमीनी स्तर की राजनीति करके तय किया था – 2009, 2014 और 2019 में हैट्रिक जीत हासिल कर सभी का ध्यान आकर्षित किया था
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 30 अगस्त। देश के सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा में दमण-दीव का लगातार तीन बार प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व सांसद लालू पटेल का आज जन्मदिन है। ऐसे तो लालू पटेल 90 के दशक से ही राजनीति में सक्रिय थे, लेकिन जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी पारी वर्ष 2000 में सरपंच चुने जाने के साथ शुरू हुई। वर्ष 2005 में लालू पटेल ने मोटी दमण की पटलारा सीट से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीत कर यह बता दिया की उनकी राजनीति सिर्फ अपने गांव तक सीमित नहीं है। वर्ष 2009 में तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात की 26 और संघ प्रदेश दमण-दीव एवं संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली की 2 और सीटों की जिम्मेदारी सौंपी थी। नरेंन्द्र मोदी ने ही 2009 में लालू पटेल पर विश्वास जताते हुए पार्लामेंट्री बोर्ड से दमण-दीव लोकसभा सीट का टिकट दिलाया था। लालू पटेल ने 25000 वोटों से चुनाव जीतकर नरेंद्र मोदी और पार्टी के भरोसे पर खरे उतरे थे। भाजपा 2014, 2019 और 2024 में भी लालू पटेल पर भी दांव खेला था। 2014 और 2019 में भी लालू पटेल ने जीत हासिल कर लोकसभा में जीत की हैट्रिक लगाई थी। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में लालू पटेल ने अपनी परंपरागत रणनीति को छोडकर सिर्फ और सिर्फ पार्टी संगठन के भरोसे चुनावी मैदान में उतरे थे। जिसके कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हालांकि पूर्व सांसद लालू पटेल आज भी राजनीति में सक्रिय है। आज भी उनको मानने वाला एक बड़ा समर्थक वर्ग है। आज उनके जन्मदिन पर उनके शुभेच्छक और उनके समर्थक उन्हें जन्मदिन की बधाईयां देंगे। असली आजादी परिवार पूर्व सांसद लालू पटेल को उनके जन्मदिन पर दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता है।

