asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरेंदेश

रोटारैक्ट क्लब ऑफ दमण एवं कैनाइन स्पेस पेट शॉप के सहयोग से आवारा पशुओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन

– मशाल चौक में कैनाइन स्पेस पेट शॉप पर 31 अगस्त से 4 सितंबर तक चलेगा विशेष सुरक्षा शिविर

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 24 अगस्त। रोटारैक्ट क्लब ऑफ दमण एवं कैनाइन स्पेस पेट शॉप के सहयोग से सभी आवारा पशुओं के लिए एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर रहा है। यह शिविर सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक कैनाइन स्पेस पेट शॉप, मशाल चौक, नानी दमण (लेंसकार्ट के सामने) में आयोजित किया जाएगा। नानी दमण क्षेत्र में यह अभियान चलाया जाएगा।
आवारा पशुओं के लिए विशेष सुरक्षा अभियान: 31 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक नि:शुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण और रेडियम कॉलर अभियान चलाया जाएगा। इस पहल के दौरान सभी आवारा पशुओं को नि:शुल्क एंटी-रेबीज टीके लगाए जाएंगे और रेडियम कॉलर पहनाए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य आवारा पशुओं को रेबीज जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाना और रात के समय सड़कों पर उनकी दृश्यता बढ़ाकर सड़क दुर्घटनाओं के खतरे को कम करना है। यह कार्यक्रम सूरज देसाई – कैनाइन स्पेस पेट शॉप (8849130858, 8488884843), नवनीत सिंह धामी – अध्यक्ष, रोटारैक्ट क्लब (7043400335), आशुतोष रावल – प्रोजेक्ट चेयरमैन, जीत प्रजापति – प्रोजेक्ट चेयरमैन और जय प्रजापति – मानद सचिव के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।

Related posts

आशा है कि इस सत्र में सार्थक चर्चाएं होंगी जो भारत के विकास पथ को सुदृढ़ करेंगी: पीएम मोदी

Asli Azadi

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में तमिलनाडु के महाबलीपुरम में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक आज

Asli Azadi

सांसद उमेश पटेल ने सीपीसीबी चेयरमैन वीर विक्रम यादव से मुलाकात कर वापी और उससे संबद्ध औद्योगिक इकाइयों से दमण में फैल रहे प्रदूषण पर सख्त कार्रवाई की उठाई मांग

Asli Azadi

Leave a Comment