asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

23 जुलाई की भारी बारिश के पानी में असली आजादी दैनिक का प्रिंटिंग प्रेस भी डूबा

– प्रिंटिंग मशीन, पैनल बोर्ड, एक्सपोजर मशीन एवं पेपर रोल, इंक, केमिकल सहित रॉ मटिरियल को भी भारी नुकसान – प्रिंटिंग प्रेस फिर से शुरू होने में लग सकता है कुछ दिनों का समय

दमण, 26 जुलाई। 22-23 जुलाई को दमण में आई आफत की बारिश ने लोगों के घरों, दुकानों, औद्योगिक इकाईयों के साथ-साथ असली आजादी दैनिक के प्रिंटिंग प्रेस को भी अपनी चपेट में ले लिया। 23 जुलाई के तड़के 2.30 बजे से प्रेस में पानी घुसा और कुछ ही घंटों में प्रिंटिंग प्रेस को तबाह कर दिया। बारिश के पानी ने प्रिंटिंग मशीन, पैनल बोर्ड, एक्सपोजर मशीन एवं पेपर रोल, इंक, केमिकल सहित रॉ-मटिरियल को भी भारी नुकसान पहुँचाया है। प्रिंटिंग प्रेस को शुरू होने में कुछ दिनों का समय लग सकता है। असली आजादी दैनिक ने आज से अपने अखबार को छपाने के लिये वैकल्पिक व्यवस्था दूसरे अखबार के प्रेस में की है। जिससे आप सभी पाठकों को लंबा इंतजार करना न पडें। आप सभी ने असली आजादी प्रिंटिंग प्रेस को हुए नुकसान के बारे में जानने के बाद जो मैसेज और कॉल किये है इसके लिए हम आप सभी के आभारी रहेंगे।

Related posts

संगठन को और सशक्त बनाने के लिए दमण जिला भाजपा की हुई संगठनात्मक बैठक

Asli Azadi

दमण में निकली भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा: श्रद्वालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया के कार्यकाल को एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भाजपा लीगल सेल ने दी बधाई

Asli Azadi

Leave a Comment