asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दीव के वणाकबारा में 25 वर्षीय युवती की शंकास्पद मौत: परिजनों ने प्रेमी पर लगाया आरोप

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 19 अगस्त। दीव के वणाकबारा टांकीवाडी विस्तार में 25 वर्षीय युवती की शंकास्पद मौत से पूरे विस्तार में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के मुताबिक, जश्मीता नामक युवती जब अपने रूम से नीचे नहीं आई तो परिजन उसे देखने के लिए ऊपर पहुंचे। परिजनों ने युवती को जमीन पर मृत हालत में पाया, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और आगे की जांच शुरू कर दी। मृतक युवती के परिजनों ने बताया है कि जश्मीता का पिछले 3 वर्ष से कार्तिक नामक युवक के साथ प्रेम संबंध था। इस संबंध को लेकर दोनों परिवारों के बीच बोला-चाली एवं विवाद हुआ था। यह मामला पुलिस के संज्ञान में भी पहुंचा था। युवती के परिजनों ने प्रेमी कार्तिक के ऊपर आशंका जताई है। युवती की मौत के बाद परिजनों ने पूरी घटना की निष्पक्ष जांच करने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं लोगों द्वारा इसे हत्या या आत्महत्या को लेकर कई तरह के तर्क वितर्क किये जा रहे हैं।

Related posts

सांसद उमेश पटेल ने लोकसभा में दमण-दीव के मछुआरों की आवाज को किया बुलंद: डीजल सब्सिडी की उठाई मांग

Asli Azadi

दमण जिले के दुनेठा भाजपा मंडल कमेटी के पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

Asli Azadi

नाइटिंगेल फाउंडेशन दमण का सराहनीय प्रयास: देश के रक्षकों के नाम एक राखी अभियान संपन्न

Asli Azadi

Leave a Comment