asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दादरा नगर हवेली में दो स्थानों पर जय जगन्नाथ मेगा ड्राइंग प्रतियोगित का हुआ आयोजन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 19 जुलाई। दादरा नगर हवेली में जगन्नाथ रथ यात्रा के मौके पर सीमा (सिलवासा इंडस्ट्रीज एंड मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन) और श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति सिलवासा के सहयोग से दो अलग-अलग जगहों पर मेगा ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता ओपन एयर थिएटर, यात्री निवास के पास आयोजित की गई, जिसमें कुल 202 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कुल 8 विजेताओं की घोषणा की गई और उन्हें सीमा के आयोजन सचिव और सीमा सदस्य परेश गज्जर तथा जगन्नाथ सेवा समिति और मंदिर ट्रस्ट के अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा विशेष पुरस्कार और विजेता ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। यह ड्राइंग प्रतियोगिता पिछले 10 वर्षों से हर साल आयोजित की जा रही है। जज के रूप में विजयभाई और शीतलबेन ने अपनी सेवा दी। वहीं दूसरी प्रतियोगिता श्री जगन्नाथ मंदिर कल्चरल ट्रस्ट रामदेव बाबा मंदिर के पास रिंग रोड सिलवासा में आयोजित हुई। जिसमें कुल 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दोनों जगहों पर कुल मिलाकर 272 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सीमा की प्रशासनिक टीम और जगन्नाथ के सांस्कृतिक स्वयंसेवकों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बहुत मेहनत की। कार्यक्रम के बाद सभी प्रतिभागियों और उनके परिवार के सदस्यों को प्रसाद दिया गया।

Related posts

दीव एसपी रामकृष्ण सरन के नेतृत्व में पुलिस ने यातायात नियमों को लेकर चलाया सघन अभियान

Asli Azadi

पीएम मोदी ने दिसंबर 2020 में प्रशासक प्रफुल पटेल को लक्षद्वीप की भी सौंपी थी कमान

Asli Azadi

सालाना फ्रेंडशिप सेरेमनी के साथ-साथ श्री लेउआ पटेल चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया महिला प्रेरणा उत्सव का आयोजन

Asli Azadi

Leave a Comment