asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दीव के झोलावाडी में जर्जरित मकान की छत पर चढे सांड का किया गया रेस्क्यू

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 17 अगस्त। दीव के झोलावाडी विस्तार में स्थित एक जर्जरित मकान की छत पर एक सांड चढ गया था और पिछले 3-4 दिन से वहीं पर फंसा हुआ था। भूख और प्यास से व्याकुल सांड की जानकारी बुचरवाडा पंचायत के सदस्य विकीभाई को होने के बाद उन्होंने इसकी सूचना दीव गौरक्षा समिति को दी। जानकारी मिलने के बाद गौरक्षा समिति की टीम ने फायर विभाग को सूचित किया। जिसके बाद गौरक्षा समिति और फायर विभाग की टीम झोलावाडी पहुंची और भारी मसक्कत के बाद सांड को जर्जरित मकान की छत से सुरक्षित नीचे उतारा। तीन-चार दिन से भूखा-प्यासा सांड नीचे उतरते ही घास खाया और पानी पीया। पूरा रेस्क्यू टीम की सतर्कता और सेवा भावना के कारण संभव हुआ और अबोल प्राणी का जीवन बचाया गया।

Related posts

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने बारिश से प्रभावित परिवारों से की मुलाकात: जलजमाव वाले स्थल का निरीक्षण कर उचित पानी के निकाल की कराई व्यवस्था

Asli Azadi

संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली तथा दमण-दीव में दानिक्स अधिकारियों को सौंपे गये अतिरिक्त प्रभार

Asli Azadi

नमो मेडिकल कॉलेज, अस्पताल सहित प्रोजेक्ट देखकर प्रभावित हुए श्रीपद नाइक

Asli Azadi

Leave a Comment