asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दीव के झोलावाडी में जर्जरित मकान की छत पर चढे सांड का किया गया रेस्क्यू

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 17 अगस्त। दीव के झोलावाडी विस्तार में स्थित एक जर्जरित मकान की छत पर एक सांड चढ गया था और पिछले 3-4 दिन से वहीं पर फंसा हुआ था। भूख और प्यास से व्याकुल सांड की जानकारी बुचरवाडा पंचायत के सदस्य विकीभाई को होने के बाद उन्होंने इसकी सूचना दीव गौरक्षा समिति को दी। जानकारी मिलने के बाद गौरक्षा समिति की टीम ने फायर विभाग को सूचित किया। जिसके बाद गौरक्षा समिति और फायर विभाग की टीम झोलावाडी पहुंची और भारी मसक्कत के बाद सांड को जर्जरित मकान की छत से सुरक्षित नीचे उतारा। तीन-चार दिन से भूखा-प्यासा सांड नीचे उतरते ही घास खाया और पानी पीया। पूरा रेस्क्यू टीम की सतर्कता और सेवा भावना के कारण संभव हुआ और अबोल प्राणी का जीवन बचाया गया।

Related posts

प्रशासक प्रफुल पटेल को डीआईए के पूर्व प्रेसिडेंट पवन अग्रवाल ने एमएसएमई कॉन्क्लेव अवॉर्ड किया समर्पित

Asli Azadi

दादरा नगर हवेली में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, जिला कलेक्टर ने फहराया तिरंगा

Asli Azadi

घेलवाड में स्थापित गणेश प्रतिमा के विसर्जन में शामिल हुए प्रदेश भाजपा महामंत्री जिग्नेश पटेल एवं सरपंच हिताक्षी पटेल

Asli Azadi

Leave a Comment