asliazadi
आसपासगुजरातदमण, दानह, दीव की खबरें

नानापोंढा में बड़ा हादसा टला: मुख्य मार्ग पर फंसी निजी बस, 16 यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू

वलसाड। दक्षिण गुजरात के वलसाड जिले के नानापोढ़ा तालुका के अंभेटी के पास कोपरली-वापी मुख्य मार्ग पर एक निजी बस फंस गई। बस में कुल 16 यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने तत्काल संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बस में सवार सभी 16 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अंभेटी ग्राम पंचायत द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए एहतियात के तौर पर सड़क के दोनों ओर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। फिलहाल यह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Related posts

संघ प्रदेश थ्रीडी में प्रशासक प्रफु ल पटेल के शासन के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदूषण नियंत्रण समिति ने प्रदेश के उद्योगों के लिए ई-सेवा अभियान का किया आयोजन

Asli Azadi

जेम्स ऑफ इंडिया पहल के तहत देव की प्रतिभाओं एवं अनूठी विरासत को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने का आह्वान

Asli Azadi

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का दीव पहुंचने पर संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल ने किया स्वागत

Asli Azadi

Leave a Comment