asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

मगरवाडा ग्राम पंचायत में विधिक साक्षरता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 30 जुलाई। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण दमण और एडवोकेट्स बार एसोसिएशन दमण के समन्वय से मगरवाड़ा ग्राम पंचायत में 30 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता मयंक पटेल ने स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए उपलब्ध कल्याणकारी योजनाओं, स्किल इंडिया मिशन, तकनीकी एवं डिजिटल कौशल प्रशिक्षण तथा प्रधानमंत्री वन धन योजना के संबंध में कानूनी जानकारी दी। अधिवक्ता मिलन पटेल ने नालसा की डॉन-ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन योजना-2025 के तहत नशा मुक्त भारत अभियान और उससे जुड़े कानूनी एवं सामाजिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। सामाजिक कार्यकर्ता विशाल पटेल ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिकाओं के अधिकारों और उनके संरक्षण से संबंधित कानूनी जानकारी प्रदान की। इसके साथ अधिवक्ता सोहिनी भंडारी ने घरेलू हिंसा अधिनियम और दहेज निषेध कानून से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी दी। इस कार्यक्रम में मगरवाडा ग्राम पंचायत की टीम एवं ग्रामीण बडी संख्या में उपस्थित रहे।

Related posts

दीव जिला भाजपा ने रोजगार के मौके बढ़ाने और स्थानीय अर्थतंत्र को मजबूत करने को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Asli Azadi

सांसद उमेश पटेल को लेकर प्रदेश भर में असमंजश की स्थिति: लोकसभा स्पीकर की ओर से अब तक कोई आदेश नहीं हुआ है जारी

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल ने स्थानीय स्वराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों को कहा: जीत के साथ बडी जिम्मेदारी भी आपको मिली है

Asli Azadi

Leave a Comment