asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दीव जिला प्रशासन की अवैध अतिक्रमण के खिलाफ तोड़क कार्रवाई

दीव जिला प्रशासन ने वासोज गांव में 8,600 स्क्वेयर मीटर सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की शुरू की प्रक्रिया

– दीव डिप्टी कलेक्टर एवं मामलतदार की मौजूदगी में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुल्डोजर ल्ल 30 जुलाई की सुबह तक सरकारी जमीन से पूर्ण रुप से अतिक्रमण हटाने के लिए दिए गए निर्देश

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव, 29 जुलाई। संघ प्रदेश थ्रीडी प्रशासक प्रफुल पटेल की अतिक्रमण के खिलाफ जारी मुहिम के तहत प्रदेश में सरकारी जमीनों पर से अतिक्रमण हटाने का कार्य जारी है। इसी के तहत दीव जिला प्रशासन ने वासोज गांव से सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए तोड़क कार्रवाई को अंजाम दिया। वासोज गांव में दीव प्रशासन की लगभग 8,600 स्क्वेयर मीटर सरकारी जमीन है। जिसे दीव जिला के पानी आपूर्ति परियोजना के लिए संपादित किया गया है। इसी जमीन पर कथित रूप से किये गये अवैध अतिक्रमण को आज जिला प्रशासन की ओर से हटाने के लिए कार्रवाई की गई। सरकारी जमीन पर किये गये अवैध निर्माण को हटाने के लिए आज सुबह दीव डिप्टी कलेक्टर शिवम मिश्रा एवं मामलतदार धर्मेश दमणिया पूरी टीम के साथ पहुँचे थे। जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माण सहित अतिक्रमण हटाने के लिए बुल्डोजर चलाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान जिला प्रशासन को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि जमीन की माप कराने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाये। ग्रामीणों ने कहा कि बिना जमीन के माप किए किसी तरह की तोड़क कार्रवाई नहीं होने देंगे। जिला प्रशासन के अधिकारियों की टीम की मौजूदगी में सरकारी कर्मचारियों द्वारा जमीन की माप की गयी, फिर भी ग्रामीणों में असंतोष नजर आया। वहीं जिला प्रशासन ने स्वैच्छिक सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया। 30 जुलाई की सुबह तक अतिक्रमण हटाकर पूरी सरकारी जमीन खाली करने के लिए निर्देश भी दिया गया है।

Related posts

सोमनाथ अमृत महोत्सव में पीएम मोदी की मौजूदगी में दीव की टीम रंगरेज ने पेश किया शानदार गरबा रास

Asli Azadi

आंबोली ग्राम पंचायत में सरकार आपके द्वार लोक दरबार का हुआ आयोजन

Asli Azadi

पॉलिकैब कंपनी में लीवर की सुरक्षा पर परिसंवाद का आयोजन

Asli Azadi

Leave a Comment