asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

मगरवाडा ग्राम पंचायत में विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन आज

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 29 जुलाई। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण दमण और एडवोकेट्स बार एसोसिएशन दमण के समन्वय से मगरवाड़ा ग्राम पंचायत में 30 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिवक्ता मिलन पटेल के स्वागत संबोधन के साथ होगा। इसके बाद अधिवक्ता मयंक पटेल स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए उपलब्ध कल्याणकारी योजनाओं, स्किल इंडिया मिशन, तकनीकी एवं डिजिटल कौशल प्रशिक्षण तथा प्रधानमंत्री वन धन योजना के संबंध में कानूनी जानकारी देंगे। वहीं अधिवक्ता मिलन पटेल नालसा की डॉन-ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन योजना-2025 के तहत नशा मुक्त भारत अभियान और उससे जुड़े कानूनी एवं सामाजिक पहलुओं पर प्रकाश डालेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता विशाल पटेल बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिकाओं के अधिकारों और उनके संरक्षण से संबंधित कानूनी जागरूकता प्रदान करेंगे। इसके अलावा अधिवक्ता सोहिनी भंडारी घरेलू हिंसा अधिनियम और दहेज निषेध कानून से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी देंगी।

Related posts

दानह जिला पंचायत की टीम ने प्रशासक प्रफुल पटेल से की शुभेच्छा मुलाकात

Asli Azadi

पीएम मोदी की दमण यात्रा को लेकर पूर्व सांसद लालू पटेल ने परियारी, मगरवाडा, दमणवाडा और पटलारा में जनता के साथ किया जनसंवाद

Asli Azadi

केन्द्रशासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव में विश्वास, विजन और विकास का कराती है दर्शन

Asli Azadi

Leave a Comment