asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

संघ प्रदेश डीएनएचडीडी भाजपा सांसद उमेश पटेल के सामने सरेंडर?

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 16 फरवरी। संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव भारतीय जनता पार्टी का निर्दलीय सांसद उमेश पटेल के सामने सरेंडर रहने का सिलसिला पिछले 1 साल से लगातार जारी है। 2024 के लोकसभा चुनाव की आहट के साथ निर्दलीय उम्मीदवार रहे उमेश पटेल ने लगातार हमलावर रुख अपनाते हुए मोदी सरकार की सीधी निगरानी में चलने वाली शासन व्यवस्था पर जो हमले किए थे उसका प्रदेश भाजपा प्रमुख सहित के नेताओं ने जवाब तक नहीं दिया। जिसके कारण भाजपा को अपनी सबसे सुरक्षित सीट दमण-दीव से हाथ धोना पडा। पूरे लोकसभा चुनाव प्रचार में भाजपा प्रमुख सहित के नेता उमेश पटेल का ”उ” तक नहीं बोल पाए। पिछले 8 महीने से लोकसभा पटल पर निर्दलीय सांसद उमेश पटेल मोदी सरकार के प्रशासन पर लगातार हमलावर है फिर भी संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश ईकाई के नेता मुंह पर टेप लगाकर तमाशा देख रहे है। संघ प्रदेश डीएनएचडीडी भाजपा की लगातार खामोशी ने संघ प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं को हताशा में धकेल दिया है। आज प्रदेश में भाजपा के कार्यक्रमों, अभियानों और विजय उत्सव में युवा कार्यकर्ता जाने को तैयार नहीं है। इतना ही नहीं संगठन की बैठक हो या पार्टी का कार्यक्रम हो भाजपा में सिर्फ वहीं गिने-चुने चेहरे ही नजर आते है। गौरतलब है कि इसी वर्ष के अक्टूबर महीने में संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव के तीनों जिलों की ग्राम पंचायतों, जिला पंचायतों और नगरपालिकों के चुनाव होने है। चुनाव को सिर्फ 7-8 महीनों का ही वक्त बचा है। ऐसे में संघ प्रदेश डीएनएचडीडी भाजपा की खामोशी पार्टी को हार की दहलिज पर ले जाने के लिए काफी है। इस पूरे खेल में सांसद उमेश पटेल लोकसभा में मिले मौके को अपने राजनीतिक फायदे के लिए उपयोग कर लेते है। जबकि सामने भाजपा चुप रहकर निर्दलीय सांसद उमेश पटेल को अघोषित मदद ही कर रही है। पिछले कुछ महीने से संघ प्रदेश में चल रही इस राजनीति के चलते सभी को आने वाले स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव परिणाम की आहट मिल चुकी है। यहां गौर करने वाली बात ये है कि कुछ दिनों में संघ प्रदेश डीएनएचडीडी भाजपा को अगले तीन साल के लिए नया प्रमुख मिलना है। वर्तमान प्रदेश भाजपा प्रमुख दीपेश टंडेल के समर्थकों ने तो एक और टर्म के लिए दीपेश टंडेल को ही अगला भाजपा प्रमुख बनना घोषित कर लिया है। शायद ये सच भी हो सकता है लेकिन भाजपा अगर इसी प्रकार की रुख जारी रखेगी तो इस प्रदेश में निर्दलीय राजनीति का दौर फिर से शुरु हो सकता है जो भाजपा के लिए ही घातक साबित होगा।

Related posts

प्रशासक प्रफुल पटेल ने वणाकबारा के गोमतीमाता में नवनिर्मित 2 नंदघरों और सरदार वल्लभभाई पटेल पंचायत भवन का किया उद्धाटन

Asli Azadi

लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता का दीव में प्रशासक प्रफुल पटेल ने राजकीय सम्मान के साथ किया स्वागत

Asli Azadi

केन्द्र सरकार नमो पथ-राम सेतू को जोडने वाले सी-लिंक ब्रिज प्रोजेक्ट को जल्द दे सकता है मंजूरी

Asli Azadi

Leave a Comment