asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में संघप्रदेश थ्रीडी प्रदूषण नियंत्रण समिति ने वन महोत्सव-2026 के तहत किया वृक्षारोपण

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा, 12 जुलाई। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में प्रदूषण नियंत्रण समिति द्वारा वन महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। ऌीं’्रल्लॅ ३ँी एं१३ँ ३ँ१ङ्म४ॅँ ॠ१ीील्ली१ कल्ल्र३्रं३्र५ी२ थीम पर आयोजित इस अभियान में सनातन टेक्सटाइल्स लिमिटेड ने अपने सीएसआर के तहत सहयोग दिया। इस अभियान के तहत कुल 1200 पौधे लगाए जाएंगे, जिन्हें सुरंगी से वेलुगांव तक बने नेशनल हाईवे के किनारे रोपित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य हरित पर्यावरण को बढ़ावा देना, प्रदूषण कम करना और क्षेत्र को अधिक हराभरा बनाना है।
कार्यक्रम में वन विभाग के सचिव, दानह कलेक्टर प्रियांक किशोर, वन विभाग के अधिकारी मोहन दास, सुरंगी सरपंच संजय राउत और सनातन टेक्सटाइल्स लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक अजय दत्तानी, निदेशक आकाश दत्तानी, महाप्रबंधक संदीप गौठी, सीओ सेंथिल वेल तथा वी. श्रीनिवासन सहित कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित मेहमानों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं बल्कि आने वाली जरूरतों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। सुरंगी से वेलुगांव तक हाईवे के किनारे 1200 पौधों का यह वृक्षारोपण अभियान दादरा नगर हवेली में हरित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related posts

खानवेल जिला भाजपा की आयोजित हुई संगठनात्मक बैठक: प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री रत्नाकर जी ने दिया मार्गदर्शन

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष के रूप में एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर प्रदेश अध्यक्ष महेश आगरिया को संजय पटेल और उनकी टीम ने दी बधाईयां

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल ने दमण जिले में विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण – प्रशासक प्रफुल पटेल ने निर्माणाधीन एयरपोर्ट

Asli Azadi

Leave a Comment