asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

दमण-दीव में एसआईआर प्रक्रिया पूरी : लगभग 41000 मतदाताओं के नाम कटे

– दमण जिले से लगभग 35375 मतदाता और दीव जिले से 5845 मतदाताओं के नाम कटे – दमण-दीव के कुल 1,36,364 मतदाताओं में से 70% मतदाता यानि 95144 मतदाता ही एसआईआर का फॉर्म जमा करा पाए – वर्तमान परप्रांतीय मतदाताओं में से ज्यादातर लोगों का नाम दमण-दीव की वर्ष 2002 की मतदाता सूची में नहीं थे : परप्रांतीय मतदाताओं ने अपने-अपने राज्यों में ही मतदाता सूची में नाम रखने का बना लिया था मन – 1686 मतदाताओं की हो चुकी है मौत : 467 मतदाताओं के एक से अधिक मतदाता सूची में दर्ज थे नाम – दमण-दीव मतदाता सूची में अब सिर्फ 95000 मतदाता और वह भी ज्यादातर स्थानीय मतदाता रहे शेष – दादरा नगर हवेली की मतदाता सूची से भी 85674 मतदाताओं के नाम कटे : 2,05,998 मतदाताओं में से ज्यादातर स्थानीय – प्रदेश के राजनीतिक दलों को स्थानीय नागरिकों के हितों को ध्यान में रखकर अब करनी पडेगी राजनीति

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 10 जुलाई। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव में एसआईआर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कल दादरा नगर हवेली के एसआईआर प्रक्रिया के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई थी जिसमें दादरा नगर हवेली जिले में 85674 मतदाताओं के नाम कट गये है। जिसमें 64473 मतदाता अनुपस्थित पाये गये। इसके अलावा 13118 मतदाता स्थाई रूप से स्थानांतरित हो चुके है। 5581 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है और 2084 मतदाता ऐसे है जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज है। आज दमण-दीव की एसआईआर प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी किया गया। जिसके मुताबिक दमण-दीव मतदाता सूची से लगभग 41000 मतदाताओं के नाम कट चुके है। जिलेवार बात करें तो दमण जिले के कुल पंजीकृत 99723 मतदाताओं में से 35375 मतदाताओं के नाम कटे है। जिसमें 33746 मतदाता अनुपस्थित या स्थानांतरित पाये गये। इसके अलावा 1229 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है और 400 मतदाता ऐसे है जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज है। जबकि दीव जिले में पंजीकृत कुल 36641 मतदाताओं में से 5845 मतदाताओं के नाम कटे है। जिसमें 5322 मतदाता अनुपस्थित या स्थानांतरित पाये गये। इसके अलावा 457 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है और 66 मतदाता ऐसे है जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज है। अब दमण जिले में कुल 64348 मतदाता और दीव जिले में 30796 मतदाता बचे है। दादरा नगर हवेली की बात करें तो कुल पंजीकृत 2,91,672 मतदाताओं में से एसआईआर के बाद 2,05,998 मतदाता बचे है। गौरतलब है कि एसआईआर के बाद बचे स्थानीय मतदाताओं को ध्यान में रखकर ही अब दादरा नगर हवेली और दमण-दीव दोनों संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में राजनीतिक दलों को रणनीति बनानी पडेगी। ऐसे में स्थानीय नागरिकों के हितों को सर्वोपरि रखना होगा।

Related posts

श्री दमण जिला कोली पटेल समाज ने समाज के तेजस्वी छात्रों का किया सम्मान

Asli Azadi

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुक फेयर और औद्योगिक प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर पॉलिकैब इंडिया लिमिटेड कंपनी के स्टॉल का किया विजिट

Asli Azadi

दमण में वन नेशन वन विजन के साथ 11 जुलाई को ड्रग्स कंट्रोल अधिकारियों का होगा राष्ट्रीय सम्मेलन

Asli Azadi

Leave a Comment