asliazadi
Otherदमण, दानह, दीव की खबरें

दमण में रामनवमी पर भगवान श्रीराम की निकली भव्य शोभायात्रा : जय श्रीराम से गूंज उठा शहर

– दमण शहर के मुख्य मार्गों पर जगह-जगह श्रीराम शोभायात्रा का हुआ भव्य स्वागत : पुष्प वर्षा के साथ भक्तों ने भगवान श्रीराम का किया सुस्वागतम्
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 26 मार्च। मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर आज दमण शहर में श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में पूरा श्रद्धा का जनसैलाब उमड पडा। श्रीराम शोभायात्रा समिति द्वारा वड चौकी से निकाली गई श्रीराम शोभायात्रा में केसरिया साफा और केसरिया झंडा लेकर बडी संख्या में लोग शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान भक्तों ने श्रीराम परिवार के दर्शन किये। दमण शहर के मुख्य मार्गों पर जगह-जगह श्रीराम शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। साथ ही पुष्प वर्षा के साथ भक्तों ने भगवान श्रीराम का स्वागत किया। श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर गुरूवार को शहर से लेकर गांव तक नजारा भगवामय दिखा। आस्था का मिसाल बन चुकी रामनवमी शोभायात्रा पूरे शहर को राममय कर दिया। हाथ में गदा, लाठी एवं तलवार लिए रामभक्त अबीर गुलाल उड़ाते बस यही संदेश दे रहे थे कि मर्यादा पुरूषोत्तम के गुणगान से ही अमंगल कार्य दूर हो सकता है। समाज एवं राष्ट्र में शांति-समृद्धि के लिए श्रीराम के पदचिन्ह को जीवन में उतारना ही होगा। जय श्रीराम, जय हनुमान की गर्जना से पूरा शहर गूंज रहा था। श्रीराम के स्वागत के लिए सडक के किनारे बडी संख्या में युवाओं, महिलाएं और पुरूषों की मौजूदगी रही। अनेक नागरिकों ने रामभक्तों की सेवा के लिए पीने का पानी, शरबत, फ्रूट एवं मिठाई सहित के स्टॉल भी लगाये थे। श्रीराम शोभायात्रा में संघ प्रदेश थ्रीडी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया, भाजपा महामंत्री जिग्नेश पटेल, पूर्व सांसद लालू पटेल, डीएमसी प्रेसिडेंट दीपिका टंडेल, दमण जिला पंचायत प्रमुख धरम पटेल, दमण जिला भाजपा प्रमुख भरत पटेल, काउंसिलरों में अस्पी दमणिया, तमन्ना मिठाणी, सिंपल टंडेल, नीला राणा, कपिला ओड, पीयूष पटेल, जयंती पटेल, प्रवीणा राणा, सरपंचों में फाल्गुनी पटेल, वर्षिका पटेल, सविता पटेल, सुनीता पटेल, भूपेन्द्र पटेल, जिला पंचायत सदस्यों में मुकेश गोसावी, शीतलभाई पटेल, हर्षल पटेल, धनसुख पटेल, दिलीपनगर डेवलपमेंट एसोसिएशन के प्रमुख लखम टंडेल, पूर्व जिला पंचायत प्रमुख बाबू पटेल और उनकी टीम, सुरेश ओड, तनोज पटेल सहित अन्य समाजसेवियों ने भगवान श्रीराम की आरती उतारकर स्वागत किया।

Related posts

पूर्व सांसद लालू पटेल ने सपरिवार हिंगराज माता मंदिर में मां अंबे की उतारी आरती: जनकल्याण की कामना की

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में कौंचा ग्राम पंचायत में सरकार आपके द्वार लोक दरबार का हुआ आयोजन

Asli Azadi

टाइगर ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष तानाजी भाऊ जाधव का सिलवासा आगमन: दमण के शिव शक्ति ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Asli Azadi

Leave a Comment