असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 02 जुलाई। दीव में आईआईआईटी वडोदरा और आईआईटी रूरकी के संयुक्त प्रयास से आईआईआईटी दीव कैंपस में वर्कशॉप का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में सर्क्युलर इकोनॉमी एवं टिकाऊ कचरा व्यवस्थापन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भूमिका के बारे में चर्चा की गई। इस वर्कशॉप में टिकाऊ विकास के लिए उभर रही नई तकनीकियों के उपर भी चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में वैज्ञानिकों, संशोधकों, शिक्षाविदों एवं विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर आईआईआईटी वडोदरा के डायरेक्टर प्रोफेसर धर्मेन्द्र सिंह एवं आईआईटी रूरकी के डायरेक्टर के. के. पंत ने टिकाऊ कचरा प्रबंधन, सर्क्युलर इकोनॉमी की पद्दतियों एवं बाहर उपयोग होने वाले संशाधन को प्रोत्साहन देने के लिए एआई की परिवर्तनकारी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया।

