asliazadi
आसपासदमण, दानह, दीव की खबरें

दीव के सोलर प्लांट क्षेत्र में फिर दिखी शेरनी, स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव, 10 जुलाई। दीव के फुदम क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से एक बार फिर शेरनी की आवाजाही देखी जा रही है। इससे स्थानीय निवासियों में चिंता और डर का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, फुदम सोलर प्लांट और मलाला क्षेत्र के पास शेरनी को लगातार घूमते हुए देखा गया है। इलाके में शेरनी के बार-बार दिखने से लोग डरे हुए हैं। हाल ही में गुजरात के कुछ इलाकों में शेर और शेरनी द्वारा इंसानों पर किए गए हमलों की घटनाओं के बाद दीव के लोग अधिक सतर्क हो गए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि दीव में अब तक इस शेरनी द्वारा किसी पर भी हमला करने की कोई घटना सामने नहीं आई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और लोगों के डर को दूर करने के लिए स्थानीय निवासियों ने वन विभाग से मांग की है कि शेरनी को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर किसी उचित स्थान पर भेजा जाए।

Related posts

दादरा नगर हवेली में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, जिला कलेक्टर ने फहराया तिरंगा

Asli Azadi

रोटारैक्ट क्लब ऑफ दमण एवं कैनाइन स्पेस पेट शॉप के सहयोग से आवारा पशुओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन

Asli Azadi

दीव जिला भाजपा कार्यालय पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने किया ध्वजारोहण

Asli Azadi

Leave a Comment