asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

एसआईआर के बाद दमण और दीव में मतदाता सूची का ड्राफ्ट हुआ जारी

– दमण डिप्टी कलेक्टर एवं ईआरओ ने राजनीतिक दलों की उपस्थिति में जारी किया ड्राफ्ट – 9 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां:7 सितंबर तक होगा निस्तारण – 11 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का होगा प्रकाशन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 10 जुलाई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर दमण और दीव संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन आज कर दिया गया है। इसके साथ ही अब नए नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए दावे तथा आपत्तियां दर्ज कराने का दौर शुरू हो गया है। दमण डिप्टी कलेक्टर एवं ईआरओ आरती अग्रवाल ने आज राजनीतिक दलों की उपस्थिति में मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी किया। इस अवसर पर उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि, 4 जून से 3 जुलाई 2026 तक चले पहले चरण में मतदाताओं की भारी भागीदारी देखने को मिली। कुल 1,36,364 मतदाताओं में से 95,144 मतदाताओं (70 प्रतिशत) ने अपने प्रगणन फॉर्म बीएलओ को सौंप दिए हैं। इस अभियान के दौरान बूथ स्तर के अधिकारियों और राजनीतिक दलों के बूथ एजेंटों ने घर-घर जाकर सर्वे किया। जांच में करीब 29% (39,067) मतदाता अपने पते पर अनुपस्थित या स्थानांतरित पाए गए। इसके अलावा 1.24% (1,686) मतदाता मृत पाए गए और 0.34% (467) मतदाताओं के नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज मिले। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 4 जून 2026 की स्थिति के अनुसार दमण जिले में कुल 99,723 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 3 जुलाई 2026 तक कुल 64,348 मतदाताओं (64.52%) ने अपने प्रपत्र जमा किए। इसके अतिरिक्त, जांच के दौरान 33,746 मतदाता (33.83%) अपने पते पर अनुपस्थित या स्थानांतरित पाए गए। इसके अलावा, 1,229 मतदाता (1.23%) मृत पाए गए हैं और 400 मतदाता (0.40%) ऐसे चिह्नित हुए हैं जिनका नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज (डुप्लिकेट) है। वहीं दीव जिले में कुल 36,641 मतदाता पंजीकृत थे। (समाचार का शेष पेज 8 पर)

Related posts

वात्सल्य संस्था के मनोदिव्यांग बच्चों ने कोहिनूर होटल के वॉटर पार्क में नहाने का उठाया भरपूर आनंद

Asli Azadi

विरास ढाबा को मिले रेस्तरां ऑफ द ईयर 2025 अवॉर्ड को प्रशासक प्रफुल पटेल को किया समर्पित

Asli Azadi

दमण-दीव सांसद उमेश पटेल ने संसद की स्थायी समिति की बैठक में प्रदेश और राष्ट्र हित के अहम मुद्दों को मजबूती से उठाया

Asli Azadi

Leave a Comment