asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

दमण में वन नेशन वन विजन के साथ 11 जुलाई को ड्रग्स कंट्रोल अधिकारियों का होगा राष्ट्रीय सम्मेलन

– गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पानसेरिया करेंगे उद्घाटन: 400 से अधिक ड्रग अधिकारी होंगे शामिल – नशीले पदार्थों पर नियंत्रण, कॉस्मेटिक्स और आयुर्वेदिक उत्पादों के नियमन, एआई आधारित स्मार्ट गवर्नेंस और राज्य एवं केंद्र सरकार के बीच तालमेल जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 09 जुलाई। ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर्स (इंडिया) वेलफेयर एसोसिएशन का चौथा राष्ट्रीय सम्मेलन 11 जुलाई 2026 को दमण में आयोजित किया जाएगा। जिसका उद्घाटन गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पानसेरिया करेंगे। इस अवसर पर विशेष अतिथि संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के स्वास्थ्य सचिव ए. गोपी कृष्णा होंगे। सम्मेलन का उद्देश्य दवा नियमन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाना तथा ड्रग अधिकारियों को प्रशिक्षण देना है ताकि वे अपने कार्यों को और बेहतर तरीके से अंजाम दें सके। इस सम्मेलन में कॉस्मेटिक्स एवं आयुर्वेदिक उत्पादों के उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण, लाइसेंसिंग, लेबलिंग, बाजार निगरानी तथा उपभोक्ता सुरक्षा से जुड़े नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके अलावा ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज (ऑब्जेक्शनेबल एडवर्टाइजमेंट्स) एक्ट, 1954 के तहत भ्रामक एवं गुमराह करने वाले दवा और स्वास्थ्य संबंधी विज्ञापनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की रणनीति पर भी विचार-विमर्श होगा। देश में बढ़ते नार्कोटिक्स और साइकोट्रॉपिक पदार्थों के अवैध उपयोग एवं तस्करी पर नियंत्रण के लिए विभिन्न नियामक एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय, संदिग्ध सप्लाई चेन की निगरानी, कानून के प्रभावी क्रियान्वयन तथा सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान जैसे विषय सम्मेलन के प्रमुख एजेंडे में शामिल रहेंगे। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. कोटेश्वर राव ने दमण में आयोजित एक प्रेस वार्ता मे बताया कि राज्य सरकारों और केंद्र सरकार के बीच समन्वय को और मजबूत बनाने, संयुक्त निरीक्षण, सूचना साझा करने, एकरूप नियमन तथा कानून के प्रभावी पालन के लिए नई रणनीतियों पर भी चर्चा होगी। सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित स्मार्ट गवर्नेंस, जोखिम आधारित निरीक्षण, डिजिटल मॉनिटरिंग, डेटा एनालिटिक्स, ऑनलाइन लाइसेंसिंग, शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा आधुनिक तकनीकों के माध्यम से नियामक व्यवस्था को अधिक सक्षम बनाने पर विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। संघ के राष्ट्रीय महामंत्री बलदेव चौधरी ने बताया कि नकली, मिलावटी और घटिया गुणवत्ता वाली दवाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई, अधिकारियों के प्रशिक्षण, क्षमता विकास, जनजागरूकता और देशभर में दवा नियमन प्रणाली को मजबूत बनाने से जुड़े विषयों पर भी इस सम्मेलन मे विस्तृत चर्चा की जाएगी। आयोजकों के अनुसार, यह राष्ट्रीय सम्मेलन दवा, कॉस्मेटिक्स और नार्कोटिक्स से संबंधित नियामक व्यवस्था को मजबूत करने तथा तकनीक आधारित सुशासन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। दमण के ड्रग इंस्पेक्टर धर्मेश अग्रवाल ने बताया कि दमन मे हुए अभूतपूर्व विकास के कारण अब बड़ी सेमिनार होने लगी और इसी कारण ये सम्मेलन दमण में होने जा रहा है जिसमें देश के हरेक राज्यों से लोग आ रहे हैं।

Related posts

प्रशासक प्रफुल पटेल ने सिलवासा के मसाट में बने अत्याधुनिक ओआईडीसी गोडाउन की ली मुलाकात

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल का दीव में विकासीय परियोजनाओं के निरीक्षण का सिलसिला जारी : तीसरे दिन भी विकास कार्यों का लिया जायजा

Asli Azadi

गुजरात 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी: दानह एवं दमण-दीव का लगातार तीसरे साल शानदार प्रदर्शन, 91.13% रहा परीक्षा का परिणाम

Asli Azadi

Leave a Comment