asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

संघ प्रदेश थ्रीडी में सिर्फ चार महीने के बाद होने है स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव : राजनीतिक शून्य अवकाश छाया]

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 01 जून। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव को महज चार महीने का समय ही बचा है, लेकिन अबतक राजनीतिक सरगर्मी तेज होना तो दूर शुरू भी नहीं हुई है। इसी साल अक्टूबर में दमण जिला पंचायत, दीव जिला पंचायत, दादरा नगर हवेली जिला पंचायत, दमण म्युनिसिपल काउंसिल, सिलवासा म्युनिसिपल काउंसिल तथा तीनों जिलों की 42 ग्राम पंचायतों के लिए जनता जनप्रतिनिधि चुनेगी। संभावना है कि वन स्टेट वन इलेक्शन के तहत दीव म्युनिसिपल काउंसिल का भी चुनाव साथ-साथ आयोजित किया जा सकता है। पूर्व के वर्षों में स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव से साल भर पहले ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो जाती थी। पंचायत सदस्य, सरपंच, काउंसिलर, जिला पंचायत सदस्य बनने की चाह रखने वाले नेता जनता के बीच सक्रिय हो जाते थे। कुछ नेता को जनता के साथ जनसंपर्क बनाकर अपनी दावेदारी का संकेत भी देना शुरू कर देते थे। लेकिन इस बार के स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव से पहले राजनीतिक शून्य अवकाश नजर आ रहा है। लोकशाही में राजनीतिक शून्य अवकाश की स्थिति चिंताजनक मानी जाती है। क्योंकि राजनीतिक दलों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से ही जनता तक कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास की जानकारी पहुंचती है। पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि राजनीतिक दलों का एजेंडा सिर्फ खानापूर्ति तक ही रहा है।

Related posts

सांसद उमेश पटेल ने लोकसभा में बाढ पीडितों के स्थाई समाधान और महिला पंचायत प्रतिनिधियों को 5 वर्ष का पूर्ण कार्यकाल देने की उठाई मांग

Asli Azadi

संसद के भीतर गंभीर मुद्दों पर चर्चा: एंटी पेपर लीक बिल पर बहस के दौरान जेन ज़ी रंग में दिखी संसद

Asli Azadi

नानी दमण शहर देवका रोड से नमो पथ की एंट्री वाला जंक्शन दुर्घटनाओं को दे रहा हैं आमंत्रण

Asli Azadi

Leave a Comment