asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

संघ प्रदेश थ्रीडी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में महेश आगरिया के कार्यकाल का पहला साल आज पूरा

– केन्द्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने पिछले 1 साल में सभी चुनौतियों को सफलतापूर्वक पार किया: स्थानीय स्वराज संस्थाओं में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा का कमल खिलाया

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 05 जुलाई। एक साल पहले ठीक आज ही के दिन यानि 6 जुलाई 2025 को भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की कमान महेश आगरिया को सौंपी थी। जिस वक्त उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली थी उस वक्त प्रदेश में भाजपा की स्थिति काफी कमजोर थी। भाजपा दमण-दीव लोकसभा का चुनाव हार चुकी थी। दादरा नगर हवेली में भी संगठन बिखरा पडा था। तीनों जिलों में गुटबाजी चरम पर थी। भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने शुरूआत के कुछ सप्ताह लगातार ग्राउंड जीरो पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से वन-टू-वन संपर्क कर स्थिति को बारीकी से समझा। इसके बाद उन्होंने प्रदेश संगठन का ऐलान कर दिया। जिसमें सभी समाजों को प्रतिनिधित्व दिया। कमान संभालने के कुछ महीने के बाद ही स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव घोषित हो गये। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने प्रदेश प्रभारी, महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारियों के साथ मिलकर तीनों जिलों में लगातार बैठकें करके संगठन को मजबूत किया। इसके परिणाम स्वरूप तीनों जिलों में हुए स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनावों में भाजपा की एकतरफा जीत हुई। पिछले एक साल में भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने सत्ताधारी पार्टी होने के चलते शासन-प्रशासन के साथ चलने और सतत संकलन बनाये रखा है। समय-समय पर प्रदेश के मुखिया से मार्गदर्शन भी प्राप्त किया है। इसी का परिणाम है कि एक साल का कार्यकाल पूर्णत: सफलतम् रहा है।

Related posts

गुजरात सरकार के वित्त एवं शहरी विकास कैबिनेट मंत्री कनू देसाई ने वापी में बन रहे ब्रिजों और अंडरपास का किया निरीक्षण

Asli Azadi

दमण की प्राथमिक शिक्षिका पूर्णिमा मोहनलाल पटेल राष्ट्रपति अवार्ड से हुई सम्मानित

Asli Azadi

दमण मैराथन के साथ मानसून फेस्टिवल का भव्य समापन: परिवर्तनकारी विकास के 10 सफल वर्षों का मनाया गया जश्न

Asli Azadi

Leave a Comment