– संघ प्रदेश थ्रीडी वासियों को दमण के नमो अस्पताल में मिलेगी विश्व स्तर की अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं
असली आजादी न्यूज नटवर्क, दमण, 9 अगस्त। दमण के मरवड में नवनिर्मित नमो अस्पताल का 12 अगस्त को शुभारंभ किया जाएगा। इस अस्पताल में प्रदेशवासियों को विश्व स्तर की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सीधे मार्गदर्शन में संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल के अथक प्रयासों से दमण के मरवड में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ आधुनिक अस्पताल के नवनिर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। 12 अगस्त 2026 को मरवड के नमो अस्पताल का विधिवत शुभारंभ होगा। जिसके बाद प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। नानी दमण के मरवड में बने अत्याधुनिक नमो अस्पताल में प्रदेश के नागरिकों को एक ही छत के नीचे विश्व स्तर की तमाम स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। दमण के नमो अस्पताल में ओपीडी सेवा, 24७7 इमरजेंसी सेवा, डायग्नोस्टिक सेवा, फार्मसी, मैटरनल और चाइल्ड केयर, हेल्थ प्रोग्राम, आयुष्मान भारत, डिजिटल हेल्थ सर्विस जैसी सेवाएं उपलब्ध रहेगी। यहां पर मातृ-शिशु उपचार के साथ-साथ महिलाएं बच्चों की देखभाल के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 12 अगस्त 2026 से दमण के मरवड स्थित नमो अस्पताल में नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो जाएंगी।

