asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरेंदेश

प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत संघ प्रदेश थ्रीडी को मिला बेस्ट परफॉर्मिंग यूनियन टेरिटरी का राष्ट्रीय सम्मान

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 20 जुलाई। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रशासक प्रफुल पटेल के कुशल मार्गदर्शन और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सचिव एवं स्टेट मिशन डायरेक्टर के दिशा-निर्देशन में संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रशासन ने डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स रजिस्ट्री (एचपीआर) एवं हेल्थकेयर फैसिलिटीज रजिस्ट्री (एचएफआर) सैचुरेशन श्रेणी में संघ प्रदेश थ्रीडी को बेस्ट परफॉर्मिंग यूनियन टेरिटरी के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. सुनील कुमार बर्नवाल तथा भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण एवं दीव के आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. तपन देसाई ने संघ प्रदेश की ओर से यह सम्मान प्राप्त किया।

Related posts

डाभेल ग्राम पंचायत में किसान शिविर का हुआ आयोजन

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में कौंचा ग्राम पंचायत में सरकार आपके द्वार लोक दरबार का हुआ आयोजन

Asli Azadi

परिवहन विभाग ने 10 वर्षों की विकास एवं प्रगति के उपलक्ष्य में आयोजित किया सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

Asli Azadi

Leave a Comment