असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 05 जुलाई। दमण में भाजपा शहर मंडल की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक के दौरान संगठन मजबूती सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक में कार्यक्रम प्रभारी एवं दमण जिला भाजपा अध्यक्ष भरत पटेल, डीएमसी प्रेसिडेंट दीपिका टंडेल, उर्वशी पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और आगामी दिनों में भाजपा द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर कल्पेश सीताराम, मोरीभाई, चंद्रगिरी ईश्वर, वसीम सैयद सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

