asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

वात्सल्य संस्था के मनोदिव्यांग बच्चों ने कोहिनूर होटल के वॉटर पार्क में नहाने का उठाया भरपूर आनंद

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 12 जून। पड रही तेज गर्मी के बीच दीव के वात्सल्य संस्था के मनोदिव्यांग बच्चों ने होटल कोहिनूर के वॉटर पार्क के ठंढे पानी में नहाकर गर्मी से राहत ली और खूब आनंद उठाया। वॉटर पार्क के ठंढे पानी में बच्चों ने सुबह से दोपहर तक नहाने का आनंद लिया। दोपहर को बच्चों को वहीं पर भोजन कराया गया। इस दौरान वात्सल्य संस्था के स्टाफ ने बच्चों के साथ मौजूद रहकर उनके देखभाल और सुरक्षा का पूरा जिम्मा संभाला। संस्था के सेक्रेटरी उस्मान वोरा एवं सदस्य किशोर कापडिया भी मौजूद रहे। यह पूरा कार्यक्रम नि:शुल्क आयोजित करने पर संस्था की ओर से होटल कोहिनूर के मैनेजमेंट और स्टाफ का आभार जताया गया।

Related posts

सिलवासा बिल्डर्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने के. टी. परमार

Asli Azadi

दमण मूल के ब्रिटिश युवा जुबेर गुलामुसेन (रंगरेज) ने लंदन – न्यूहैम के काउंसिल चुनाव में लगातार चौथी बार जीत हांसिल कर रचा इतिहास

Asli Azadi

संघ प्रदेशों के प्रशासक प्रफुल पटेल ने नमो अस्पताल एवं नमो एयरपोर्ट परियोजना के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

Asli Azadi

Leave a Comment