asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

सोमनाथ अमृतपर्व-2026 में शामिल होनें के लिए दीव एयरपोर्ट पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल का भाजपाईयों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल का एयरपोर्ट पर दीव जिला भाजपा प्रमुख मोहन लखमणे की अगुवाई में महामंत्री जगदीश चारणीया, उपप्रमुख संदीप जादव, कोषाध्यक्ष ऋषिराज कमलकुमार, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अमृताबेन अमृतलाल, प्रदेश भाजपा मंत्री क्रिडन शाह, शहर भाजपा प्रमुख भाग्य जोशी सहित के भाजपाईयों ने त्रिशूल देकर किया अभिवादन

असली आज़ादी न्यूज नेटवर्क, दीव। 10 मई। दीव के पडोसी जिले में स्थित सोमनाथ मंदिर में आयोजित हो रहे सोमनाथ अमृतपर्व-2026 में शामिल होने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल आज विमान मार्ग से दीव एयरपोर्ट पहुंचे थे। दीव एयरपोर्ट पर दीव के भाजपाईयों ने उनका भव्य स्वागत किया। दीव जिला भाजपा प्रमुख मोहन लखमणे की अगुवाई में महामंत्री जगदीश चारणीया, उपप्रमुख संदीप जादव, कोषाध्यक्ष ऋषिराज कमलकुमार, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अमृताबेन अमृतलाल, प्रदेश भाजपा मंत्री क्रिडन शाह, शहर भाजपा प्रमुख भाग्य जोशी सहित भाजपाईयों ने गुजरात के मुख्यमंत्री को त्रिशूल भेंट कर उनका अभिवादन किया था। हालांकि इस अवसर पर दीव प्रशासन की ओर से भी प्रोटोकॉल के तहत दीव जिले के डेप्टी कलेक्टर शिवम मिश्रा ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल का स्वागत एवं अभिवादन किया था। इस अवसर पर दीव एसडीपीओ राहुल ब्लहारा, गुजरात पुलिस के उच्च अधिकारियों सहित लोग उपस्थित रहे।

Related posts

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा महामंत्री जिग्नेश पटेल और सरपंच हिताक्षी पटेल ने छोटे बच्चों के साथ पीएम मोदी कामनाया जन्मदिन

Asli Azadi

सिंदोनी थोराटपाडा गांव में शॉर्ट सर्किट से गरीब परवार का मकान जला

Asli Azadi

यशोभूमि-द्वारका में भारत समुद्री विरासत सम्मेलन 2024 का हुआ आयोजन

Asli Azadi

Leave a Comment