asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

दमण: भीमपोर की ऋषि पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग से मचा हडकंप:फायर ब्रिगेड की टीम ने बडी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

असली आज़ादी न्यूज़ नेटवर्क, दमण 29 अप्रैल। दमण के भीमपोर में स्थित ऋषि पैकेजिंग भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। कंपनी प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। कंपनी की ओर से तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने के लिए बडी मशक्कत की। दोपहर को 12.15 को लगी आग 2 बजे काबू में आ गई। इस आग में कंपनी का कच्चा माल जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। इस आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड के जवानों के साथ-साथ पास की कंपनी ने भी मदद की थी।

Related posts

प्रशासक प्रफुल पटेल से प्रसिद्ध पार्श्वगायक नीरज श्रीधर ने की शिष्टाचार भेंट

Asli Azadi

संघ प्रदेशों के प्रशासक प्रफुल पटेल ने नमो अस्पताल एवं नमो एयरपोर्ट परियोजना के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

Asli Azadi

शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रवासन, एयरपोर्ट विस्तार और सोलर प्लांट सहित के प्रोजेक्टों से लक्षद्वीप हासिल करने जा रहा है विकास का लक्ष्य

Asli Azadi

Leave a Comment