असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 28 जनवरी। डीआईए प्रेसिडेंट पवन अग्रवाल के नेतृत्व में डीआईए की टीम ने संघ प्रदेश थ्रीडी के प्रशासक सलाहकार अंकुर गर्ग के साथ शुभेच्छा मुलाकात की। इस अवसर पर डीआईए प्रेसिडेंट पवन अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट आर. के. शुक्ला, चीफ एडवाइजर आर. के. कुंदनानी, सेक्रेटरी हरीश पटेल एवं ज्वाइंट सेक्रेटरी विनित भार्गव ने प्रशासक के सलाहकार अंकुर गर्ग को गुलदस्ता भेंटकर उनका अभिवादन किया। इसके साथ ही डीआईए की टीम और प्रशासक के सलाहकार अंकुर गर्ग के बीच उद्योग संघ से जुडे कई पहलुओं पर बातचीत भी हुई।

