asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

संघ प्रदेश थ्रीडी एवं लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल ने पुरी में सहपरिवार भगवान श्री जगन्नाथ के किये दर्शन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, पुरी 29 जनवरी।संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल ने सहपरिवार आज जया एकादशी के पावन अवसर पर ओडिशा के पुरी स्थित भगवान श्री जगन्नाथ जी का दर्शन किया। इस अवसर पर प्रशासक प्रफुल पटेल के साथ उनकी धर्मपत्नी, पुत्र सिद्धार्थ पटेल, पुत्रवधु एवं पौत्री ने पुरी के प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। भगवान जगन्नाथ का दर्शन करके प्रशासक प्रफुल पटेल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि इस पवित्र धाम में मन शांति एवं श्रद्धा से प्रफुल्लित हो गया। प्रभु सभी पर अपनी कृपा बरसाये और उनके जीवन में प्रेम एवं शांति बनाए रखे। उल्लेखनीय है कि पुरी का श्री जगन्नाथ मंदिर भगवान जगन्नाथ (श्री कृष्ण) को समर्पित है। जगन्नाथ शब्द का अर्थ जगत के स्वामी होता है, इनकी नगरी ही जगन्नाथपुरी या पुरी कहलाती है। इस मंदिर को हिन्दुओं के चार धाम में से एक गिना जाता है। इस मंदिर के तीनों मुख्य देवता भगवान जगन्नाथ, उनके बडे भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा का वार्षिक रथ उत्सव मनाया जाता है। जिसमें तीनों देवता अलग-अलग भव्य एवं सुसज्जित रथों में विराजमान होकर नगर की यात्रा को निकलते है। यहां हर वर्ष लाखों भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते है।

Related posts

दमण-दीव के कोली पटेल, माछीमार, भंडारी सहित समाजों को ओबीसी आरक्षण का अधिकार दिलाने वाले दिवंगत पूर्व सांसद डाह्याभाई पटेल का जन्मदिन आज

Asli Azadi

दीव में फुग्रो परिवार की कोहिनूर होटल के पास हस्तगत की गई 200 करोड रूपये की 3,87000 स्क्वेयर फीट जमीन मामले में एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल में प्रशासन की जीत

Asli Azadi

दानह के दुधनी और करचौंड में सरकार आपके द्वार लोक दरबार का हुआ आयोजन

Asli Azadi

Leave a Comment