asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दानह के दुधनी और करचौंड में सरकार आपके द्वार लोक दरबार का हुआ आयोजन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 23 अगस्त। संघ प्रदेशों के प्रशासक प्रफुल पटेल ने दादरा नगर हवेली के अंतरियाल क्षेत्रों में रहने वाली आदिवासी जनता के घर के द्वार तक प्रशासनिक अधिकारियों को पहुंचकर सरकार आपके द्वार अभियान के तहत लोक दरबार एवं विशेष शिविरों का आयोजन कर आदिवासियों की समस्याओं का स्थल पर ही समाधान करने का निर्देश दिया है। इसी निर्देश के तहत संघ प्रदेश थ्रीडी के प्रशासनिक अधिकारी आदिवासी जनता के बीच में बैठकर उनकी समस्याओं एवं विकास जरुरतों को लगातार समझ रहे है और विशेष शिविर का आयोजन कर उसका समाधान भी कर रहे है। आज दादरा नगर हवेली और दमण एवं दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में दादरा नगर हवेली जिले के दुधनी ग्राम पंचायत के सभी गाँव (दुधनी और करचोंड) में 23/08/24 को सुबह 11:30 बजे से सरकार आपके द्वार लोक दरबार आयोजित की गई। इस लोक दरबार में प्रशासन के कई अधिकारी एवं जिला पंचायत के चुने हुए सदस्य उपस्थित रहे। इस सभा में ग्रामीणजनों की स्थानीय समस्याओं को सुना एवं उसके लिए समय सीमा में समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गये। जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इसके निवारण हेतु दुधनी ग्राम पंचायत के ग्रामीण क्षेत्रों में राशन कार्ड, विभिन्न आवश्यक दाखिला, पेंशन, बिजली कनेक्शन इत्यादि के लिए विशेष कैंप लगाने के लिए विभिन्न विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गए और ग्राम पंचायत के सभी विभिन्न समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने का प्रयास किया जाएगा। दुधनी ग्राम पंचायत की आम जनता ने प्रशासक प्रफुल पटेल का आभार व्यक्त किया और लोगों ने इस प्रयास की काफी सराहना की।

Related posts

मेरा युवा भारत सिलवासा ने नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का किया आयोजन

Asli Azadi

नमो पथ और राम सेतु को जोडने वाले कनेक्टिंग ब्रिज की तस्वीर आई सामने

Asli Azadi

अनिल चंद्र खुलात बने दादरा एवं नगर हवेली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष

Asli Azadi

Leave a Comment