asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल पटेल का संघ प्रदेश थ्रीडी में ऐतिहासिक निर्णय: प्राकृतिक गैस पर टैक्स सिर्फ 6 प्रतिशत कर दिया

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 23 फरवरी। पीएम मोदी के सीधे मार्गदर्शन में प्रशासक प्रफुल पटेल ने संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्राकृतिक गैस सीएनजी और पीएनजी पर वैट (टैक्स) को 20 प्रतिशत से घटाकर सीधा 6 प्रतिशत कर दिया है। संघ प्रशासन के इस निर्णय से प्रदेश के हजारों लोगों को इसका सीधा फायदा होगा। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के तीनों जिलों में इस निर्णय का काफी प्रभाव पडने वाला है। क्योंकि सीएनजी गैस का उपयोग प्रदेश में कार, रिक्शा, टैक्सी चालकों द्वारा किया जाता है। जबकि पीएनजी गैस का उपयोग पाइपलाइन के माध्यम से घरेलू एवं अन्य उपभोक्ताओं द्वारा किया जाता है। सबसे ज्यादा लाभ दादरा नगर हवेली और दमण की उन औद्योगिक इकाईयों को मिलने वाला है जो गैस आधारित एनर्जी से चलती है। खासकर फर्नेश जैसी औद्योगिक इकाईयों में पाइपलाइन आधारित गैस (पीएनजी) के वैट में कटौती के कारण उनका उत्पादन बढाने का उत्साह भी बढेगा। साथ ही साथ औद्योगिक इकाईयों में पीएनजी का उपयोग बढाने की भी प्रेरणा मिलेगी। यहां बताना जरुरी है कि प्रशासन ने सीएनजी और पीएनजी पर सीधे 14 प्रतिशत की वैट राहत देकर नागरिकों को राहत देने की कटिबद्धता दोहराई है। साथ ही साथ इस निर्णय का प्रदेश की 100 से ज्यादा औद्योगिक इकाईयों को लाभ मिलने के कारण प्रदेश की आर्थिक रीढ समान उद्योगजगत के प्रति भी प्रशासन का प्रोत्साहन साफ-साफ नजर आ रहा है। प्रशासन के इस निर्णय का नागरिकों एवं उद्योगजगत द्वारा स्वागत होना तय है क्योंकि अब इसी प्रदेश में सस्ती सीएनजी और पीएनजी की उपलब्धता के कारण ग्रीन एनर्जी को बढावा मिलेगा जो प्रदेश के पर्यावरण के लिए शत-प्रतिशत लाभदायी साबित होगा।

Related posts

प्रशासक प्रफुल पटेल की अध्यक्षता में निवेश संवर्धन परिषद ने 59 उद्योगों को सब्सिडी सहायता की दी सैद्धांतिक मंजूरी

Vijay Bhatt

प्रशासक प्रफुल पटेल ने आज मोटी दमण किले में निर्माणाधीन सचिवालय का किया निरीक्षण

Vijay Bhatt

मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना मतलब विकसित भारत की गारंटी: अमित शाह

Vijay Bhatt

Leave a Comment