asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

पीएम मोदी की जाति ओबीसी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिये गये अशोभनीय बयान पर ओबीसी मोर्चा गीर सोमनाथ ने राहुल गांधी का जलाया पुतला

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 9 फरवरी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी की जाति ओबीसी को लेकर दिये गये अशोभनीय बयान पर ओबीसी मोर्चा गीर सोमनाथ ने आज राहुल गांधी का पुतला दहन और राहुल गांधी माफी मांगों कार्यक्रम आयोजित किया गया था। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रमुख मयंक नायक के दिशानिर्देश में गीर सोमनाथ जिला के वेरावल शहर स्थित टावर चौक पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गुजरात भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रभारी विशाल टंडेल, गीर सोमनाथ जिला भाजपा प्रमुख महेश पीठिया, गीर सोमनाथ जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रमुख प्रो. डॉ. जीवा वाला, महामंत्री डी. के. निमावत, प्रदेश कारोबारी सदस्य भीम वायलु, अरविंद घरेचा, जिला भाजपा मंत्री हरिवाला, महिला मोर्चा की प्रमुख डॉ. निशा गोहिल, शहर भाजपा उपाध्यक्ष जयेश पंड्या, अनुसूचित जाति के महामंत्री कांति चुडासमा, शहर ओबीसी मोर्चा के महामंत्री गजेन्द्र गोस्वामी, संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा कारोबारी सदस्य किर्ती गोहिल एवं मनोज बारिया, ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों, संगठन के पदाधिकारियों, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं, ओबीसी समाज के कार्यकर्ताओं बडी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुजरात भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रभारी विशाल टंडेल ने कहा कि आज कांग्रेस के पास कुछ नहीं बचा है इसलिए कांग्रेस के नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आक्षेप लगा रहे है। राहुल गांधी कहते है कि पीएम मोदी ओबीसी के नहीं है, राहुल गांधी को सच्चाई जानकर ही किसी के उपर आक्षेप लगाना चाहिए। विशाल टंडेल ने कहा कि राहुल गांधी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और देश के पूरे ओबीसी समाज का अपमान किया है, जिसे ओबीसी समाज और भाजपा सहन नहीं करेगी। राहुल गांधी को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान गीर सोमनाथ जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रमुख प्रो. डॉ. जीवा वाला ने कहा कि पीएम मोदी का अपमान ओबीसी समाज का अपमान है। इस अवसर पर शरम करो, शरम करो राहुल गांधी शरम करो जैसे नारे भी लगाये गये। इस कार्यक्रम में बडी संख्या में ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

मूसलाधार बारिश के चलते दमण जिले के कई निचले विस्तारों में भरा पानी: जनजीवन अस्त-व्यस्त

Vijay Bhatt

लोकसभा मतदान को सफल बनाने में दानह भारत स्काउट गाइड ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

Vijay Bhatt

प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में दमण कलेक्ट्रेट में मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस

Vijay Bhatt

Leave a Comment