asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

विश्व सिंह दिवस पर बुचरवाडा स्कूल में विशेष कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 10 अगस्त। विश्व सिंह दिवस के अवसर पर सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुचरवाडा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दीव जिले और आसपास के क्षेत्रों में सिंह के उपनाम से विख्यात एवं सिंह के जीवन पर पुस्तक प्रकाशित कर चुके पूर्व आचार्य रमेश रावल को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। रमेश रावल ने कई वर्षों तक सिंहों के जीवन का बहुत निकट से अध्ययन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ सिंहों के साथ बिताए अपने यादगार अनुभव साझा किए। साथ ही उन्होंने वन्यजीव और जीव सृष्टि में सिंहों की महत्ता एवं पारिस्थितिकी तंत्र में उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय की प्रभारी मुख्य शिक्षिका मीता परमार ने रमेश रावल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान प्रकृति के संतुलन और वन्य संपदा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए एनसीसी और इको क्लब के संयुक्त प्रयासों से विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक मनीष स्मार्ट ने बड़ी संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों को सिंह सुरक्षा एवं संवर्धन की शपथ दिलाई। समग्र कार्यक्रम के अंत में विज्ञान शिक्षक विनय सोलंकी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम विद्यालय परिवार के सक्रिय सहयोग से सफल रहा। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति और वन्यजीव संरक्षण का भाव देखने को मिला।

Related posts

भाजपा का नए अध्यक्ष महेश आगरिया के सम्मान-स्वागत कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन को मजबूती और जनाधार बढाने का फॉर्मूला हो रहा है सफल

Asli Azadi

नानी दमण जेटी के पास समुद्र में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की हुई मौत

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल ने सार्वजनिक मंच से जो भी कहा उसे कर दिखाया

Asli Azadi

Leave a Comment